Mahesh Joshi Arrest: पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजस्थान की राजनीति, अशोक गहलोत ने उठाए सवाल

Mahesh Joshi Arrest: पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजस्थान की राजनीति, अशोक गहलोत ने उठाए सवाल

Rajasthan Politics Heats Up Over Former Ministers Arrest

Rajasthan Politics Heats Up Over Former Minister's Arrest

Rajasthan Politics Heats Up Over Former Minister's Arrest, राजस्थान में पूर्व मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम छिड़ गया है. करीबी नेता के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत की भी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने एसीबी को एक्शन को राजनीतिक दबाव में कार्रवाई बताया. महेश जोशी की गिरफ्तारी को अनैतिक बताते हुए कड़ी निंदा की. गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार कानूनी प्रक्रिया के उल्लंघन का एक नया तरीका अपना रही है. यह राजनीतिक दुर्भावना और सत्ता के दबाव में उठाया गया कदम है. हमें पूर्ण विश्वास है कि न्यायपालिका के सामने इस राजनीतिक प्रतिशोध का पर्दाफाश होगा.

सुबह 5 बजे गिरफ्तारी, 16 घंटे बाद रिएक्शन

पूर्व सीएम एसीबी द्वारा गिरफ्तारी को कानून के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी बताया. उन्होंने कहा कि जब नियम है कि पहले नोटिस देकर पूछताछ की जानी चाहिए. उसके बाद ही आवश्यकता होने पर गिरफ्तारी का अधिकार है, तब बिना किसी नोटिस या पूछताछ के सुबह 5 बजे सीधे गिरफ्तारी करना सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है. उनकी यह प्रतिक्रिया देर रात 9 बजे के करीब आई. 

बीजेपी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "मेरा हमेशा से ही मानना रहा है कि यदि किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उसे सजा मिलना सुनिश्चित होना चाहिए. पूरा प्रदेश जानता है कि राजस्थान में गांव-ढाणी से लेकर राजधानी तक भाजपा सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. प्रदेश की जनता पूरी तरह से परेशान हो चुकी है. मेरा स्पष्ट आरोप है कि एसीबी पर वास्तविक मामलों में कार्रवाई न करने और राजनीतिक आधार पर कार्रवाई करने का दबाव है. आज महेश जोशी पर की गई कार्रवाई इसी का उदाहरण है."

महेश जोशी ने एजेंसियों को पूरा सहयोग किया- गहलोत

उन्होंने पिछले साल हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि महेश जोशी ने ईडी की कार्रवाई के दौरान भी पूरा सहयोग दिया था. उनकी पत्नी के गंभीर बीमार होने के बावजूद वे नोटिस मिलने पर ईडी की पूछताछ के लिए गए‌ थे. उन्होंने हमेशा सरकारी एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया है. ऐसे में एसीबी द्वारा बिना किसी पूछताछ के गिरफ्तारी केवल और केवल राजनीति से प्रेरित है.