राजस्थान न्यूज़ लाइव अपडेट्स, 23 फरवरी 2026: मौसम और बीकानेर की घटना पर नजर
Rajasthan News Live Updates, February 23, 2026
Rajasthan News Live Updates, 23 february 2026: राजस्थान में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले सप्ताह मौसम पूरी तरह से शुष्क बने रहने का अनुमान है. रविवार को मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए यह जानकारी साझा की. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 और 24 फरवरी को राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि, इन बादलों से बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहेगा.
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटों के बाद राज्य भर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इससे दिन के समय गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है.
बीकानेर में बोर्ड परीक्षा देने निकली 8वीं की छात्रा की संदिग्ध हत्या के मामले के बाद लोगों में आक्रोश है. सैकड़ो ग्रामीण और परिजनों ने आरोपी को पकड़ने के लिए धरना दिया. इसमें जिले के कांग्रेस नेता भी शामिल हुए. पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, देहात और शहर कांग्रेस अध्यक्ष बिशनराम सियाग, मदन मेघवाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समर्थन के अलावा टीकाराम जूली, हनुमान बेनीवाल और अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की