राजस्थान: भरतपुर में शराब गोदाम में आग, 15 लाख की शराब जली

राजस्थान: भरतपुर में शराब गोदाम में आग, 15 लाख की शराब जली

Rajasthan: Fire breaks out at liquor warehouse

Rajasthan: Fire breaks out at liquor warehouse

Rajasthan News: भरतपुर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब महिलाओं ने खूब हंगामा किया और रूपवास थाना क्षेत्र में स्थित बिनउआ और जरेला के ग्रामीणों ने शराब के गोदाम में आग लगा दी. इस आग में गोदाम में भरी 15 लाख की शराब जलकर खाक हो गई. इस घटना में महिलाएं भी शामिल थीं, जो लाठी-डंडे लेकर पहुंची थीं. ठेकेदार के कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई. ग्रामीणों का आरोप है कि शराब की दुकान से अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी, जिससे गांव के युवक नशे की आदत में आ रहे थे. उन्होंने कई बार विरोध किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शराब के गोदाम में आग लगा दी.

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

50 से ज्यादा लोग हाथों में लाठी और डंडे लेकर पहुंचे

गोदाम के कर्मचारी बनवारी ने बताया कि शराब का गोदाम बिनउआ और जरेला गांव के पास है. इस गोदाम की दुकान बिनउआ गांव में है. दोपहर करीब 50 से ज्यादा लोग हाथों में लाठी और डंडे लेकर आ रहे थे. हमें लगा की कहीं दूसरी जगह जा रहे है. इसी दौरान ये लोग गोदाम की तरफ बढ़ने लगे. कुछ देर बाद लोगों की भीड़ यहां जमा हो गई. इस दौरान महिलाओं और लोगों ने डंडे, लाठी और पत्थर से गेट, शटर और यहां लगी जालियां तोड़ने का प्रयास किया. हम लोगों ने समझाने का प्रयास भी किया लेकिन, वे नहीं माने.

गोदाम के ऊपर रखे छप्पर में आग

कर्मचारी बनवारी ने बताया कि वे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने गोदाम के ऊपर रखे छप्पर में आग लगा दी. कुछ देर बाद आग गोदाम के अंदर पहुंच गई. कर्मचरियों ने भागकर अपनी जान बचाई. आग लगाने के बाद ग्रामीण मौके से फरार हो गए. गोदाम के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश कि लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया जा सका.

कर्मचारी बनवारी ने बताया कि यह गोदाम सतीश कुमार जैसवाल के नाम से है. जरेला गांव के ग्रामीणों ने कभी भी गोदाम को लेकर विरोध नहीं किया था. आज अचानक उन्होंने गोदाम में आग लगा दी. आग में गोदाम में रखी करीब 15 लाख की शराब जल गई.

रूपवास थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि शराब के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर टीम को भेजा गया है. शिकायत आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.