राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा और पीएम मोदी से मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा और पीएम मोदी से मुलाकात

Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharm

Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharm

Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharm, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को दिल्ली दौरे पर रहे. दिल्ली के संसद भवन से आई एक महत्वपूर्ण तस्वीर ने राजस्थान की सियासत में चल रही तमाम तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली दौरे के दौरान नई दिल्ली के संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और जयपुर के कलाकार की निर्मित चंदन की लकड़ी से बनी मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अलावा सीएम भजनलाल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और राम मोहन नायडू से भी मुलाकात की.

पीएम मोदी को दी खास मूर्ति

संसद भवन में मुलाकात के दौरान सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी को जयपुर के प्रसिद्ध शिल्पकार मोहित जांगिड़ की बनाई मूर्ति भेंट की. यह मूर्ति कारीगरी का उत्कृष्ट उदाहरण है. बारीक नक्काशी, पारंपरिक अलंकरण और भावपूर्ण अभिव्यक्ति इस मूर्ति को खास बनाते हैं. जांगिड़ परिवार पिछले चार पीढ़ियों से चंदन की नक्काशी की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है और परिवार के 11 सदस्य राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं. 

पीएम मोदी के साथ मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है. मुलाकात के दौरान विकसित राजस्थान के लक्ष्य, जनकल्याणकारी योजनाओं और चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और स्पष्ट दिशा-निर्देश राज्य के विकास की सबसे बड़ी ताकत हैं. 

सीएम भजनलाल की मुलाकात का एजेंडा

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने संसद भवन में लोक सभा स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाक़ात की. इसके अलावा केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर ऊर्जा और शहरी विकास परियोजनाओं पर चर्चा की. साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से भी प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी और एविएशन सेक्टर के विस्तार को लेकर बातचीत की. इन बैठकों में राजस्थान में बेहतर एयर कनेक्टिविटी, यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर फोकस रहा.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह दिल्ली दौरा राजस्थान के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई इन बैठकों में राज्य के बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और एविएशन सेक्टर को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई है. कुल मिलाकर, दिल्ली में हुई ये मुलाकातें राजस्थान के विकास की दिशा तय करने में अहम मानी जा रही हैं.