नोएडा में बड़ा सड़क हादसा: महामाया फ्लाईओवर के पास स्लीपर बस पलटी, 10 यात्री घायल
Major road accident in Noida: Sleeper bus overturns
नोएडा। Major road accident in Noida: फेज वन थाना क्षेत्रांतर्गत फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस महामाया फ्लाइओवर के पास गंदे नाले से पूर्व अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बस पलट गई। उसमें सवार दस यात्री घायल हो गए।
सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती जांच में हादसे का कारण एक्सेल टूटना सामने आया है।

क्रेन से हटवाई बस
यातायात पुलिस ने क्रेन से बस को हटवाकर सड़क किनारे कराया। मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराया।