हिमाचल के ये हालात आपको हिला देंगे: सैलाब सबकुछ बहा ले जाने पर आमादा, कुल्लू और चंबा से आये ये वीडियोज तो रोंगटे खड़े कर रहे

हिमाचल के ये हालात आपको हिला देंगे: सैलाब सबकुछ बहा ले जाने पर आमादा, कुल्लू और चंबा से आये ये वीडियोज तो रोंगटे खड़े कर रहे

Rain worsens the situation in Himachal Pradesh

Rain worsens the situation in Himachal Pradesh

Rain worsens the situation in Himachal Pradesh : मॉनसूनी मौसम के बीच पहाड़ी क्षेत्रों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है| जिसमें हिमाचल (Himachal) के हालात तो बेहद दर्द भरे हैं| यहां भारी बारिश (Heavy Rain) और इस बीच फटने वाले बादल (Cloud Burst) और साथ ही होने वालीं लैंडस्लाइड की घटनाओं (Disaster) से बहुत कुछ उजड़ गया है| जबसे मानसून की बारिश शुरू हुई है तबसे हिमाचल से दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं| हिमाचल में इन हालातों के बीच जहां माली नुकसान तो बड़े स्तर पर हुआ ही है तो इसके साथ ही अबतक कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं| बरहाल, हिमाचल में इन दिनों सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है|

फिलहाल, हिमाचल के कुछ ऐसे ही हालातों से आप एक बार फिर रूबरू होइए| क्योंकि हिमाचल में अब एक बार फिर से कुदरत का कहर बरपा है| क्या सड़कें, क्या इमारतें, क्या दुकानें और क्या न कुछ... सब सैलाब, सैलाब, सैलाब की चपेट में दिख रहे हैं| मानो ऐसा लग रहा है, जैसे यह उमड़ता सैलाब (Himachal Flood) अपने साथ अब सब कुछ बहा ले जाएगा|

Rain worsens the situation in Himachal Pradesh
Rain worsens the situation in Himachal Pradesh

कुल्लू और चंबा से डराने वाली तस्वीरें

आपको बतादें कि, हिमाचल के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो रही है और कई जगह ऐसी हैं जहां पर बारिश पूरे वेग से हैं यानि भयंकर बारिश हो रही है| वहीं, चंबा के भरमौर क्षेत्र में तो बादल फटने की घटना घटी है| जिसके बाद यहां नदियों-नालों में भीषण उफान देखा जा रहा है| चंबा में हालात खराब हो चुके हैं| यहां आपदा-प्रबंधन रेस्क्यू टीमें लगातार बदलते हालातों पर नजर बनाये हुए हैं और लोगों को सेफ कर रही हैं|

चंबा से सामने आया वीडियो

 

इधर, हिमाचल के कुल्लू में भी भारी बारिश से सब जलमग्न हो रखा है| यहां भी नदियां नाले अपने पूरे वेग में हैं और ऐसा लगता है उमड़ता सैलाब सब बहा ले जाने पर आमादा है| नीचे दी गई वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह सैलाब अपने साथ कई दुकानों को बहा ले गया| तांश के पत्तों की तरह दुकानें सैलाब में ढह गईं| हालांकि,गनीमत इतनी थी कि उस वक्त इन दुकानों में कोई था नहीं|

कुल्लू से सामने आये ये वीडियो