Rain havoc continues in Haryana: हरियाणा में बारिश का कहर जारी: 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

हरियाणा में बारिश का कहर जारी: 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर

Uttarakhand Disaster Economic Package

Rain havoc continues in Haryana: Rain alert in 20 districts, rivers in spate

Rain havoc continues in Haryana: हरियाणा में बारिश का प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 20 जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। हिसार और फरीदाबाद में मौसम साफ रहने की संभावना है।

बहादुरगढ़ में मुंगेशपुर ड्रेन के ओवरफ्लो होने से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हिसार कैंट से सेना को बुलाया गया है।

फरीदाबाद में यमुना, सिरसा में घग्गर और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर 1 लाख क्यूसेक से नीचे आने के कारण फ्लड गेट बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने 8 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर और करनाल में यलो अलर्ट जारी किया है। फरीदाबाद, पलवल समेत 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद समेत 10 जिलों में मौसम साफ रहेगा।

IMD के अनुसार, हरियाणा में अब तक सामान्य से 48% अधिक बारिश हुई है। 5 सितंबर तक 370.3 मिमी की जगह 546.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कैथल में घग्गर नदी का जलस्तर डेंजर पॉइंट से 4 इंच ऊपर 23.4 फीट पहुंच गया है। इसके चलते शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है। घग्गर के किनारे के गांवों में 24 घंटे के लिए जेसीबी और अन्य मशीनें तैनात की गई हैं