कालाबाजारी पर प्रहार: 2,554 ठिकानों पर छापेमारी, वितरकों पर भी गिरी गाज
Raids on 2,554 Locations; Distributors Also Face the Heat
-
दो दिन में 2,554 स्थानों पर निरीक्षण और छापेमारी हुई
-
कालाबाजारी पर कुल 40 एफआईआर दर्ज, आठ गिरफ्तार
-
मुख्य सचिव ने आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
लखनऊ। Raids on 2,554 Locations; Distributors Also Face the Heat, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर सरकार की कार्रवाई जारी है। दो दिन में जिला स्तर पर प्रवर्तन टीमों द्वारा 2,554 स्थानों पर निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई की गई।
कालाबाजारी पर 35 एफआइआर दर्ज की गई है, वहीं पांच प्राथमिकी एलपीजी वितरकों के विरुद्ध दर्ज कराई गई हैं। कार्रवाई के दौरान मौके से आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है और 37 लोगों को अभियोजित किया गया है।
प्रदेश में 2,554 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी, छह गिरफ्तार
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी डीएम को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कदम उठाने व कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरकार के अनुसार प्रदेश के 4,108 एलपीजी गैस वितरकों के यहां सिलिंडरों का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है।
4,108 एलपीजी वितरकों के माध्यम से कराई गई रिफिल डिलीवरी
उपभोक्ताओं को बुकिंग के माध्यम से आवश्यकतानुसार एलपीजी रिफिल की डिलीवरी कराई जा रही है। आपूर्ति की निगरानी के लिए खाद्यायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिलों में भी कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं।