हरियाणा की डायरी: राहुल के फैसले ने देवीलाल परिवार की दिलाई याद
Haryana Diary
संपादकीय पृष्ठ हेतु/सचित्र
प्रस्तुति: चन्द्र शेखर धरणी
वरिष्ठ,स्वतंत्र पत्रकार
राहुल के फैसले ने देवीलाल परिवार की दिलाई याद
Haryana Diary: राजनीति में बड़े पद पर पहुंचने और सामाजिक रसुख के लिए पैसा होना आज ही नहीं पुरातन काल से ही सामाजिक पहचान का एक द्योतक माना जाता रहा है। हालांकि व्यक्ति के गुण काम और ईमानदारी भी समय-समय पर इन सभी बातों भारी पड़ती रही है। कभी पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जिन्होंने बिना किसी बड़े धनाढ्य और राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार की जगह एक आम साधारण कार्यकर्ता को बड़े से बड़े पद पर पहुंचने को तरजीह दी। जिस्म जहां देवीलाल के समय में उनके घर में काम करने वालों सहित बहुत ही साधारण से व्यक्ति को विधायक और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर बिठाया गया। इसी प्रकार उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रकाश डाला के समय में फकीरचंद मुलाना जो कि दलित समुदाय और एक साधारण परिवार से, इसी प्रकार वर्तमान में हरियाणा भाजपा के मुख्य विहिप इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप तथा हरियाणा भाजपा में लोक संपर्क विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा उपरोक्त दोनों नेताओं को भी देश के सबसे ऊपरी सदन में भेजने का काम इंडियन नेशनल लोक दल पार्टी द्वारा किया गया था। हालांकि कांग्रेस शुरुआती दौर से ही समाज के गरीब बिछड़े दलित और आदिवासी समुदाय की पार्टी मानी जाती रही है। लेकिन हरियाणा जैसे संपन्न प्रदेश में यह पहला मौका है जब किसी आम व्यक्ति को देश के सबसे ऊपरी सदन का सदस्य बनाए जाने के लिए नामित किया गया होवही कांग्रेस पार्टी द्वारा खुद को राज्यसभा सदस्य उम्मीदवार बनाए जाने पर कर्मवीर बौद्ध ने प्रतिक्रिया देते हुए कहां की सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक अर्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा समूचे राष्ट्रीय नेतृत्व सहित हरियाणा प्रदेश नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ,बहन कुमारी शैलजा,कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला सहित समूची कांग्रेस का अपनी उम्मीदवारी के लिए आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी और संगठन कोई है विश्वास दिलाते हैं कि उन पर जो भरोसा दिखाया गया उस पर पूरी ईमानदारी कड़ी लगन मेहनत और दृढ़ निश्चय से पूरा उतारने का प्रयास करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम भी करेंगे।
।।।।।
मनोहर के भरोसे मंद संजय भाटिया
केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विश्वस्त व दोस्त संजय भाटिया को भाजपा ने हरियाणा में राज्यसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाया है।संजय भाटिया मूल रूप से पानीपत के रहने वाले हैं।करनाल लोकसभा से पहले जीत कर चुनावी रिकॉर्ड बना चुके हैं।परिपक्व, कूटनीति के बेहद धुरंधर सिपाही, भाजपा के बेहद समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में माने जाने वाले पानीपत के संजय भाटिया जो पूर्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करके अपनी काबिलियत एवं लोकप्रियता को साबित कर चुके हैं। उन्हें इस बार पार्टी ने राज्यसभा के रूप में मैदान में उतारा है। अपनी जीत को लेकर वह पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्हें मैदान में उतार कर पार्टी ने सीधे तौर पर पंजाब के चुनाव में एक बड़ा लाभ लेने की तैयारी की है। क्योंकि संजय भाटिया हरियाणा में पंजाबी समुदाय के बड़ा चेहरा माने जाते हैं। जिसका सीधा लाभ पंजाब के चुनाव में पार्टी को हो सकता है। उनका नाम फाइनल होने के बाद पूरे प्रदेश में युवाओं में खास तौर पर एक बड़ी खुशी की लहर नजर आ रही है।राज्यसभा के लिए संजय भाटिया का चयन इस बात का संकेत है कि पार्टी नेतृत्व अनुभव, संगठनात्मक निष्ठा और प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दे रहा है। यह निर्णय उन कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत माना जा रहा है, जो वर्षों से संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हरियाणा के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में सहायक सिद्ध होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनका अनुभव, संगठनात्मक समझ और व्यापक जनसंपर्क उन्हें उच्च सदन में एक सशक्त और प्रभावी प्रतिनिधि के रूप में स्थापित करेगा। मनोहर लाल जी ने बेशक शादी नहीं की, लेकिन पूरा हरियाणा उनका परिवार है। वह सभी को अपना परिवार मानते हैं। इसीलिए ही आज गरीब की बेटी आई ए एस बनती है। पुलिस अधिकारी बनती है। पहले राजनेताओं के बच्चे ही बड़े पदों पर बैठते थे। यह पार्टी का सुझाव होता है पार्टी को मनोहर लाल जी अपना सुझाव अवश्य भेजते हैं। उन नामो पर पार्टी विचार करती है। उसके बाद किसे फाइनल करना है यह पार्टी का फैसला होता है।
।।।।
बंगाल के बाद केरल और पंजाब में भी ड्यूटी निभाने को तैयार संजय
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह वास्तव में बेहद श्रेष्ठ नेता है। ऐसा लगता है जैसे हरियाणा के साथ-साथ वह पंजाब का भी नेतृत्व कर रहे हैं। हर धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी देखी जा रही है। वैसे भी पंजाब और हरियाणा का नाता बड़े भाई और छोटे भाई जैसा है। विपक्ष की भी सरकारे रही, ओमप्रकाश चौटाला जी भी पंजाब को बड़ा भाई बताते थे। मेरी ड्यूटी जहां भी पार्टी लगाएगी, कोई मनाही नहीं है। पिछले साढे तीन महीने से मैं लगातार वेस्ट बंगाल में ड्यूटी पर हूं और डेढ़ महीने तक मेरी ड्यूटी वही रहेगी। राज्यसभा चुनाव भी बीत जाएंगे उसके बाद मेरी ड्यूटी पूरी होगी। उसके बाद केरल और पंजाब जहां-जहां चुनाव है, पार्टी जहां मुझे भेजेगी मैं जाने के लिए तैयार रहूंगा।उन्होंने कहा कि बजट को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर भोजन का आयोजन था, उसमें पक्ष और विपक्ष के बहुत से नेता मौजूद थे. हम सभी लोग सामाजिक- संस्कृति के अनुसार एक दूसरे का सम्मान करते हैं। बेशक राजनीतिक विचारधारा अलग हो, लेकिन मन में कभी किसी से रंजिश नहीं रखते। इस दौरान देखा कि सच में कांग्रेसियों में एक बड़ी निराशा थी कि कैसे व्यक्ति को जिसे हम जानते तक नहीं उसे टिकट दे दी गई। जिसने कभी पार्टी के लिए काम नहीं किया, जो कभी कार्यकर्ता समर्थक तक नहीं रहा। क्योंकि सभी को पता है कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। उसमें लोकतंत्र का कोई नामोनिशान नहीं। जिस व्यक्ति के उस परिवार के साथ व्यक्तिगत संबंध होंगे तो वह परिवार पूरी पार्टी को ताक पर रख देती है। यह इतिहास है इससे बेशक कांग्रेसियों में कितना ही रोश हो उससे उन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता।
।।।।
मुख्यमंत्री की मेजबानी की सराहना
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की
शादी की सालगिरह कि बधाई केबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने सदन में दी।उनके सदन में बधाई देते ही सभी तरफ से बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया।बात पार्टी तक पहुंची तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सदन में खड़े हुए तथा सभी को रात्रि भोज के लिए आमन्त्रित कर दिया।उनके निवास पर रात को केक भी काटा गया।इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल,नेता प्रतिपक्ष,भाजपा के अधिकांश मंत्री,भाजपा व कांग्रेस के विधायकों ने उपस्थित होकर भोज का आनंद उठाया। मुख्यमंत्री के द्वारा हरविंदर कल्याण साल गिरह पर मेजबान की भूमिका की सभी ने तारीफ की। वहीं यह भी चर्चा देखी गई कि सैनी व कल्याण में जबरदस्त आत्मीयता है। हरियाणा की राजनीति में ऐसा बहुत कम देखा गया है कि जन्म दिन या साल गिरह किसी और की हो तथा पार्टी कोई ओर दे।सी एम ने यह अनूठी पहल की है।
।।।।
अशोक अरोड़ा की सदन में जबरदस्त उपस्थिति
पूर्व हरियाणा विधानसभा स्पीकर व मंत्री थानेसर से विधायक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा मुद्दों को बेहतरीन तरीके से उठा का जबरदस्त ट्रीक से उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। महामहिम राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने सरकार को आईना दिखाते हुए अवगत कराया की मौजूदा समय में प्रदेश में नशा, बेरोजगारी और अपराध का कारोबार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश का शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। क्योंकि स्कूलों में शिक्षकों की बड़ी भारी कमी हो रही है ।इसी प्रकार से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है क्योंकि अस्पतालों में डॉक्टरों की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस विभाग में भी सिपाहियों के 40% पद खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बावजूद भी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी और बीजेपी सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर भी मौन धारण किए हुए हैं। इसी प्रकार चंडीगढ़ हमारी राजधानी है और हमें ही वहां अलग विधानसभा बनाए के लिए जगह नहीं मिल रही । इस पर भी सरकार की चुप्पी हरियाणा के हितों की अनदेखी कर रही है। हरियाणा राज्यसभा सीटों को लेकर हो रहे मतदान को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर से एक गरीब अनुसूचित वर्ग से राज्यसभा उम्मीदवार दिया गया है। जो की आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के सभी 37 विधायकों का एक-एक वोट कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को मिलेगा। राहुल गांधी ने बहुत ही सोच समझकर हरियाणा राज्यसभा उम्मीदवार का चयन किया है। जिससे पार्टी को और भी अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा किराहुल गांधी देश हित और आम आदमी से जुड़े हर सवाल पर बिना किसी संकोच के सरकार का विरोध करते हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में चिंता बनी हुई है।
।।।।
प्रश्नकाल के प्रभावी संचालन की हैट्रिक
हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र 2026 के दौरान कार्यवाही में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान लगातार तीसरे दिन भी निर्धारित सभी 20 प्रश्नों के उत्तर दिए गए, जिससे प्रश्नकाल के प्रभावी संचालन की हैट्रिक लग गई।
सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों पर संबंधित मंत्रियों ने विस्तार से जवाब दिए। इसके साथ-साथ प्रश्नों के पूरक प्रश्नों पर भी सार्थक चर्चा हुई, जिससे जनहित से जुड़े अनेक विषय सदन के माध्यम से सामने आए।विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रश्नकाल के सफल संचालन के लिए सभी सदस्यों तथा मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रश्नकाल अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह वह माध्यम है जिसके जरिए जनप्रतिनिधि सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करते हैं और जनता की समस्याओं को सदन के पटल पर रखते हैं और यह सदस्यों और मंत्रियों की कार्यकुशलता का प्रदर्शन जैसा है।
।।।।।
एकांश को सी एम की विशेष बधाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री श नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणामों में सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में कहा कि सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी युवा अपने सपनों, कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना की कसौटी पर खरे उतरे हैं। वे पूरे सदन की ओर से, अपनी ओर से तथा प्रदेशवासियों की ओर से इन सभी प्रतिभाशाली युवाओं को हृदय से बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इन युवाओं ने अपने कठिन परिश्रम, धैर्य और समर्पण के बल पर इस अत्यंत चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि उनके माता-पिता, परिवार, शिक्षकों और पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि घोषित परिणामों में हरियाणा के प्रतिभाशाली युवा एकांश ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने एकांश को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे हरियाणा के लिए गर्व का क्षण है।
।।।।
विज का तोहफा:ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ अंबाला छावनी में
हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला छावनी को नई सौगात मिलने जा रही है जिसके तहत ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ अंबाला छावनी के गांव शाहपुर में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ भी इसी गांव में स्थापित किया जाएगा। ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ को स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अंबाला छावनी के गांव शाहपुर की 13 एकड 5 कनाल और 4 मरला भूमि पर ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना पर लगभग 11.65 करोड रूपए की राशि खर्च की जाएगी। ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सैकडों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होगें। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के माध्यम से आसपास के जिलों के हजारों प्रशिक्षित युवाओं को ओर अधिक हुनरमंद बनाने अर्थात अधिक कौशलयुक्त तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना से प्रति सप्ताह लगभग 300 वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी। हरियाणा में परिवहन सुविधाओं को ओर अधिक सुचारू व सुगम बनाया जाए और इसके लिए उनके द्वारा नित नए दिन तकनीकी रूप से आधुनिक तरीके से सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री ने राज्य परिवहन की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बस टैªेकिंग सिस्टम और बस अडडों पर बसों के आवागमन की स्थिति की जानकारी डिजीटल रूप में दर्शाने के लिए डिजीटल बोर्ड लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हुए है, जिस पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
।।।।।
मुख्यमंत्री से मिले सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शुक्रवार को सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के अध्यक्ष श्री प्रसून मुखर्जी ने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा में औद्योगिक निवेश, व्यापारिक सहयोग तथा सिंगापुर की कंपनियों के लिए उपलब्ध अवसरों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम और सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने तथा निवेशकों को अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार पारदर्शी नीतियों, सरल प्रक्रियाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित कर रही है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा में निवेश करने के लिए आने वाले निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की आर्थिक प्रगति को और गति मिलेगी। बैठक के दौरान गुरुग्राम में सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम का बिज़नेस सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में बिज़नेस सेंटर स्थापित होने से सिंगापुर की कंपनियों को हरियाणा में अपने कार्यालय खोलने और निवेश करने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे। इस अवसर पर सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के अध्यक्ष श्री प्रसून मुखर्जी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सिंगापुर आने का आमंत्रण दिया। श्री मुखर्जी ने कहा कि सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के निवेशक सिंगापुर सरकार के साथ मिलकर हरियाणा में निवेश के अवसरों को लेकर काफी उत्साहित हैं और भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।
।।।।।
प्रस्तुति:चन्द्र शेखर धरणी