Rahul Gandhi on PM Modi: राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला; कहा- एक ईरानी जंगी जहाज हिंद महासागर में डूब गया, फिर भी...

राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला; कहा- एक ईरानी जंगी जहाज हिंद महासागर में डूब गया, फिर भी PM ने कुछ नहीं कहा...

Rahul Gandhi on PM Modi over US Attack on Iran War Ship in Indian Ocean

Rahul Gandhi on PM Modi over US Attack on Iran War Ship in Indian Ocean

Rahul Gandhi on PM Modi: 'अमेरिका-इजरायल' और ईरान के बीच जंग का आज छठा दिन है। जहां अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान की कमर तोड़ने के लिए भीषण हमले कर रहे हैं तो वहीं ईरान भी जवाब में तबाही मचा रहा है। यह जंग आसमान से समुद्र तक फैल चुकी है। एक दिन पहले ही अमेरिका ने श्रीलंका के पास हिंद महासागर (Indian Ocean) में एक ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को निशाना बनाया और इस जंगी जहाज को समुद्र में डुबो दिया। जिसमें 80 से ज्यादा ईरानी लोग मारे गए। अमेरिका के इस हमले के बाद लोगों को बचाने के लिए श्रीलंका की नौसेना ने सर्च एंड रेसक्यू ऑपरेशन चलाया था।

इधर हिंद महासागर में ईरानी जंगी जहाज को अमेरिका द्वारा निशाना बनाए जाने से भारत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अमेरिका ने हिंद महासागर (Indian Ocean) में इतनी बड़ी कर्रवाई कर दी और भारत फिर भी चुप रहा। और तब जब वो ईरानी जंगी जहाज भारत ही आया हुआ था और भारत का मेहमान था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि एक ईरानी जंगी जहाज़ हिंद महासागर में डूब गया है। फिर भी प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा है।

राहुल ने कहा- यह लड़ाई हमारे आस-पास तक पहुंच गई

दरअसल राहुल गांधी ने लिखा, ''यह लड़ाई हमारे आस-पास तक पहुँच गई है, एक ईरानी जंगी जहाज़ हिंद महासागर में डूब गया है। फिर भी प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा है। ऐसे समय में, हमें एक मज़बूत हाथ की ज़रूरत है। इसके बजाय, भारत के पास एक समझौता करने वाला PM है जिसने हमारी स्ट्रेटेजिक आज़ादी को छोड़ दिया है।''

आगे तूफ़ानी समुद्र आने वाला है

वहीं राहुल गांधी ने तेल-लिक्विड गैस सप्लाई को लेकर ईरान के कंट्रोल वाले होर्मुज स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) को लेकर भी गहरी चिंता जताई है। राहुल ने लिखा, ''दुनिया एक उतार-चढ़ाव वाले दौर में आ गई है। आगे तूफ़ानी समुद्र आने वाला है। भारत की तेल सप्लाई खतरे में है, हमारा 40% से ज़्यादा इम्पोर्ट होर्मुज स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) से होकर गुज़रता है। LPG और LNG के लिए हालत और भी खराब है।''

Rahul Gandhi on PM Modi over US Attack on Iran War Ship in Indian Ocean

हालांकि, इससे पहले भारत सरकार के एक बयान में यह कहा गया था कि भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक है। भारत का सिर्फ़ 40% क्रूड होर्मुज स्ट्रेट से होकर जाता है, और बाकी 60% क्रूड दूसरे सोर्स से आता है। भारत पिछले कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से रूस से क्रूड इम्पोर्ट करना जारी रखे हुए है। एनर्जी सिक्योरिटी, LPG और LNG के मामले में भारत अच्छी स्थिति में है। क्रूड ऑयल, LPG और LNG इंपोर्ट करने के लिए दूसरे सोर्स भी ढूंढे जा रहे हैं। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ाने का तुरंत कोई प्लान नहीं है। सरकार मिडिल ईस्ट में बदलते हालात पर कड़ी नज़र रख रही है।

बता दें कि ईरान के कंट्रोल वाले होर्मुज स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) से बड़े स्तर पर दुनिया के देशों के बीच तेल और लिक्विड गैस की सप्लाई होती है। यहां से तेल और गैस के जहाज गुजरते हैं। लेकिन अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से बंद करने को कहा है और धमकी दी है कि अगर कोई जहाज यहां से गुजरता है तो उसपर हमला कर उसे आग लगा दी जाएगी। इधर ईरान की इस धमकी के बाद एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान किया था कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी नेवी तैनात की जाएगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कभी भी दुनिया में ऊर्जा क्षेत्र को संकट में नहीं आने देगा।