राहुल गांधी नागरिकता विवाद: जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने सुनवाई से खुद को किया अलग; अब नई बेंच करेगी फैसला

राहुल गांधी नागरिकता विवाद: जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने सुनवाई से खुद को किया अलग; अब नई बेंच करेगी फैसला

Rahul Gandhi Citizenship Dispute

Rahul Gandhi Citizenship Dispute

 लखनऊ। Rahul Gandhi Citizenship Dispute, राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने स्वयं को सुनवाई से अलग कर लिया है तथा सुनवाई के लिए नए बेंच को नामित करने के लिए फाइल को मुख्य न्यायमूर्ति के समक्ष भेजने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने याची एस. विग्नेश शिशिर द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों का संज्ञान लेते हुए, स्वयं को सुनवाई से अलग किया है।

बता दें कि न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने हाल ही में दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। भाजपा के कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने लखनऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट के 28 जनवरी के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। एमपी/एमएलए कोर्ट ने एस विग्नेश शिशिर की अर्ज यह मानते हुए खारिज कर दी थी कि नागरिकता से जुड़े मुद्दों पर फैसला लेने का अधिकार उसके पास नहीं है।