Raghav Chadha vs AAP: राघव चड्‌ढा ने आम आदमी पार्टी को दी खुली चुनौती; खुद को घायल और घातक बताया

राघव चड्‌ढा ने आम आदमी पार्टी को दी खुली चुनौती; खुद को घायल और घातक बताया, कहा- सबको बेनकाब किया जाएगा, वीडियो

Raghav Chadha openly challenged the Aam Aadmi Party breaking

Raghav Chadha openly challenged the Aam Aadmi Party breaking

Raghav Chadha vs AAP: राज्यसभा में उपनेता पद से हटाये जाने के बाद राघव चड्‌ढा और आम आदमी पार्टी में तकरार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर राघव चड्‌ढा ने आम आदमी पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने खुद को घायल और घातक बताया है। साथ ही लगाए गए आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी को खुली चुनौती भी दी है। राघव चड्‌ढा ने कहा कि मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।

दरअसल राघव चड्‌ढा ने वीडियो जारी कर कहा, ''कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिपटेड कैम्पेन चलाया जा रहा है। सेम भाषा, सेम बातें और सेम आरोप। ये कोई संयोग मात्र नहीं है बल्कि जानबूझकर किया जा रहा अटैक है। पहले मुझे लगा कि मुझे इसका जवाब नहीं देना चाहिए। फिर मुझे लगा कि जब एक झूठ को 100 बार बोला जाये तो कुछ लोग उसे ही सच न मान ले। इसीलिए मुझे लगा कि मैं जवाब दूं।''

राघव चड्‌ढा ने आगे कहा, ''आम आदमी पार्टी ने मेरे ऊपर 3 आरोप लगाते हुए ये कहा है कि हम राघव चड्‌ढा को संसद में बोलने का मौका नहीं देंगे। राघव चड्‌ढा के संसद में बोलने पर रोक इसलिए लगाई गई की उन्होंने ये 3 गलतियां कीं। पहला आरोप यह लगाया गया कि जब विपक्ष संसद से वॉकआउट करता है राघव चड्‌ढा वहीं बैठे रहते हैं वो वॉकआउट नहीं करते। ये सरासर झूठ है, सफ़ेद झूठ। मैं चुनौती देता हूं की एक भी इंसिडेंट या दिन ऐसा बताइये की जब विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और मैंने साथ न दिया हो। मैंने साथ में वॉकआउट न किया हो। संसद में हर जगह सीसीटीवी कैमरे हैं। उनमें चेक करा लीजिये। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।''

राघव चड्‌ढा ने कहा, ''मेरे ऊपर दूसरा आरोप लगाया गया कि मैंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाये गए प्रस्ताव पर साइन नहीं किए। ये दूसरा सफ़ेद झूठ है। मुझे आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने इस पर साइन करने के लिए नहीं कहा। मुझसे न तो औपचारिक तौर पर कहा गया और न ही अनौपचारिक तौर पर। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद हैं। जिनमें से 6-7 सांसदों ने इस प्रस्ताव पर खुद ही साइन नहीं किया। इसमें भला मेरी क्या गलती है, सारा दोष मुझ पर ही क्यों मढ़ा जा रहा है।''

राघव चड्‌ढा ने आगे कहा, ''तीसरा आरोप मुझ पर ये लगाया गया कि मैं डर गया हूं और इसलिए वो बेकार मुद्दे उठाते हैं। पहली बात मैं बता दूँ की मैं संसद चीखने-चिल्लाने या गाली देने और माइक तोड़ने नहीं गया। मैं वहां पर जनता के मुद्दे उठाने गया हूं। मैं वहां लोगों की बात करने गया हूं। और मैंने कौन सा मुद्दा नहीं उठाया। मैंने जीएसटी से लेकर इनकम टैक्स पर सुधार की बात की। पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली की हवा का मुद्दा उठाया। सरकारी स्कूलों की हालत से लेकर पब्लिक सेक्टर इन्स्टीट्यूट में सुधार की बात करी। रेलवे में यात्रा में करने वाले यात्रियों की समस्या को उठाया। इसके अलावा बेरोजगारी से लेकर महंगाई तक तमाम मुद्दे उठाए। मेरे 4 साल का संसद में ट्रैक उठाकर देख लीजिए।''

राघव चड्‌ढा ने कहा, ''मैं संसद में लोगों के कम करवाने गया हूं न की वहां हंगामा करने। अंत में मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जो भी लोग मुझकर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उनके हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा और उनके हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। क्योंकि मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं॥''

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही राघव चड्‌ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए एक बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।' जहां इसके बाद अब AAP नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा की ओर से इस पर पलटवार किया गया। जवाब में अनुराग ढांडा की ओर से कहा गया कि राघव चड्‌ढा पीएम मोदी से पिछले कुछ सालों से डर गए हैं और मोदी के खिलाफ कुछ बोलने से घबराते हैं। ढांडा ने आगे कहा कि कोई मोदी से डर जाए तो वो देश के लिए क्या लड़ेगा?

इसके अलावा अनुराग ढांडा ने यह भी आरोप लगाया है कि राघव चड्‌ढा संसद में पार्टी का साथ नहीं देते और पार्टी लाइन पर नहीं बोलते। वह पार्टी के विपरीत चल रहे हैं। पार्टी के सदन से वाकआउट करने पर भी राघव चड्‌ढा संसद में पीएम मोदी की हाजिरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में राज्यसभा में अपने सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाकर डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं इस बड़े बदलाव को लेकर अब राघव चड्‌ढा और AAP के बीच बगावत साफ़तौर से बढ़ती हुई नजर आ रही है।

AAP ने राघव चड्‌ढा को 'डरा' हुआ बताया; कहा- मोदी के खिलाफ बोलने से घबरा रहे, संसद में पार्टी का साथ नहीं देते, जो डर गया वो…

राघव चड्‌ढा का खुला बयान- खामोश करवाया गया हूं; AAP ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया, कहा- सैलाब बनकर आऊंगा, मैं हारा नहीं