भारत के लिए फिर स्वर्णिम पल: PV Sindhu ने कर दिया कमाल, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का मचा धमाल, अब 19वां गोल्ड मेडल आया देश

भारत के लिए फिर स्वर्णिम पल: PV Sindhu ने कर दिया कमाल, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का मचा धमाल, अब 19वां गोल्ड मेडल आया देश

PV Sindhu Wins Gold Medal at CWG 2022

PV Sindhu Wins Gold Medal at CWG 2022

PV Sindhu Wins Gold Medal at CWG 2022 : इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में भारत मेडल पे मेडल जीत रहा है। ऊपर से विशेष बात यह है कि जीते गए मेडल्स की संख्या में गोल्ड मेडल की संख्या भी मजेदार है| वहीं, इस संख्या में अब और भी इजाफा हो गया है| दरअसल, भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के महिला सिंगल्स बैडमिंटन फाइनल में गोल्ड मेडल (Gold Medal at CWG 2022) जीत लिया है| पीवी सिंधु का मुकाबला कनाडा की मिशेल ली से था|

बतादें कि, पीवी सिंधु ने इससे पहले 2014 ग्लासगो (स्कॉटलैंड) और 2018 गोल्डकोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) में विमिंस सिंगल्स में क्रमश: ब्रॉन्ज और सिल्वर जीता था। 2018 यानी पिछले कॉमनवेल्थ खेलों में तो वह भारत की साइना नेहवाल से ही हारीं थीं। मगर अब न सिर्फ उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों के इतिहास का अपना तीसरा मेडल जीता बल्कि पहला स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। इस तरह वह CWG में गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला तो ओवरऑल (मेंस-वीमेंस) पांचवीं भारतीय बनीं हैं| वहीं, आपको बतादें कि पीवी सिंधु के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स का जहां यह पहला गोल्ड मेडल है तो वहीं भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का यह 19वां गोल्ड मेडल है|

भारत ने जीते अबतक कुल 56 मेडल...

बतादें कि, अब तक भारतीय एथलीट्स (Indian Athletes) ने कुल 56 मेडल जीते हैं| इनमें 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं| भारत को सबसे ज्यादा मेडल कुश्ती (Wrestling) और वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) से आए हैं|