प्रयागराज मतदाता सूची का 'शुद्धिकरण': 11.56 लाख वोटर कटे; शहरी क्षेत्रों में सबसे बड़ी गिरावट
'Purification' of Prayagraj Voter List: 11.56 Lakh Voters Removed
शहरी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा सात लाख मतदाता कम हुए हैं
छह विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदाताओं की संख्या में कमी हुई है
प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची ने संगम नगरी की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में आई कमी ने राजनीतिक दलों के चुनावी गणित को बदलने के संकेत दे दिए हैं।
इन विधानसभा क्षेत्रों में बहुत ज्यादा मतदाता नहीं घटे
खासकर इलाहाबाद शहर उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पर असर ज्यादा माना जा रहा है, जहां पिछले चुनाव में जीत का अंतर कम था। इसने सभी राजनीतिक दलों के दिग्गजों को चिंता में डाल दिया है। वैसे तो जिले में हंडिया और फाफामऊ में कम मतों के अंतर से हार-जीत हुई थी मगर इन विधानसभा क्षेत्रों में बहुत ज्यादा मतदाता नहीं घटे हैं।
खास-खास
-1.79 लाख मतदाता सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा इलाहाबाद उत्तर क्षेत्र में घट गए वोटर
-1.40 लाख वोटर इलाहाबाद दक्षिण में तो 1.39 लाख मतदाता कम हुए शहर पश्चिम में
-52 हजार मतदाता सबसे कम कोरांव में और 58 हजार बारा विधानसभा क्षेत्र में घटे
विधानसभा चुनाव के रोमांचक होने के आसार
जनपद में सबसे ज्यादा इलाहाबाद शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में वोटर कम हुए हैं। यहां 179964 मतदाता कम हुए तो इलाहाबाद दक्षिण में 140596 और इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 139760 मतदाता घट गए। मतदाताओं की संख्या कम होने से विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। इसी तरह मेजा, बारा, करछना और फाफामऊ में भी विधानसभा चुनाव के रोमांचक होने के आसार है।
इन 6 विस क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदाता कम हुए
दरअसल, इन छह विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदाता कम हुए हैं। इलाहाबाद पश्चिम, कोरांव, हंडिया, प्रतापपुर, सोरांव, फूलपुर विधानसभा क्षेत्रों में सभी दल आंकड़ों पर मंथन कर नए सिरे से रणनीति बनाने की बात कह रहे हैं। जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा कम हुई है, वहां पहले से ही मतदान प्रतिशत कम होता रहा, जिससे जीत-हार का अंतर भी कम होता था।
मतदाता सूची में कटौती का असर चुनावी रणनीति पर?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एसआइआर के बाद मतदाता सूची में कटौती का सीधा असर चुनावी रणनीति पर पड़ेगा। यह देखना अहम होगा कि किन क्षेत्रों व वर्गों के वोट अधिक कटे हैं। अगर किसी खास वोट बैंक पर ज्यादा असर पड़ा है तो परिणाम भी उसी के अनुसार बदल सकते हैं। भाजपा के सामने पारंपरिक मतदाताओं को बनाए रखने की चुनौती होगी, वहीं सपा की इस बदलाव पर पैनी नजर है। बसपा और कांग्रेस भी नए समीकरण के साथ मैदान में उतरने की तैयारी करेगी।
एसआइआर अभियान जमीन तक पहुंचा, तभी हर पात्र मतदाता सूची में जगह बना सके। जो मतदाता छूट गए हैं अथवा जिनकी उम्र 18 वर्ष की अब हुई है, वे अब भी वोटर बन सकते हैं। इसके लिए फार्म संख्या छह भरना होगा।
-पूजा मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
एसआइआर अभियान के पहले मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र ---------मतदाताओं की संख्या
-फाफामऊ-------------366178
-सोरांव ---------------379133
-फूलपुर ---------------411624
-प्रतापपुर --------------411136
-हडिया ---------------405492
-मेजा ----------------335363
-करछना --------------366643
-इलाहाबाद पश्चिम-------466765
-इलाहाबाद उत्तर --------428711
-इलाहाबाद दक्षिण--------415595
-बारा ----------------345626
-कोरांव --------------360594
कुल ----------------4692860
एसआइआर अभियान में किस विस में, कम हुए मतदाता
विधानसभा क्षेत्र---- --कितने मतदाता कटे
-फाफामऊ----------84703
-सोरांव------------76828
-फूलपुर ----------100683
-प्रतापपुर-----------79761
-हंडिया-----------88240
-मेजा -----------66873
-करछना ---------88108
-इलाहाबाद पश्चिम--139760
-इलाहाबाद उत्तर ---179964
-इलाहाबाद दक्षिण --140596
-बारा -----------58444
-कोरांव ----------52379
कुल ------------1156339
एसआइआर में अनंतिम व अंतिम मतदाता सूची के आंकड़े
विधानसभा क्षेत्र---- अनंतिम मतदाता सूची ----अंतिम मतदाता सूची
-फाफामऊ-----------281475 -----------316593
-सोरांव ------------302314 -----------333182
-फूलपुर ------------310951 -----------338857
-प्रतापपुर -----------331382 -----------337050
-हडिया -------------317253 ----------340512
-मेजा -------------268492 -----------287606
-करछना -----------278536 -----------298849
-इलाहाबाद पश्चिम----327005 -----------367256
-इलाहाबाद उत्तर -----248748 -----------282901
-इलाहाबाद दक्षिण-----274999 -----------316536
-बारा -------------287183 -----------302881
-कोरांव -----------308217 -----------323752
कुल -------------3536555 ----------3865975