अमृतसर में बड़ा खुलासा: हथियार-ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत कई गिरफ्तार
Major revelation in Amritsar
Major revelation in Amritsar: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों और दो नाबालिगों को पकड़ा गया है। साथ ही 1.035 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक पिस्तौल, दो कारतूस और ड्रग्स से कमाए गए पांच लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे अपने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ मंगवाते थे और विदेश में बैठे अपने आकाओं के कहने पर उन्हें आगे बांटते थे। गिरफ्तार आरोपियों में से एक अफगान नागरिक है। अमृतसर के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।