BREAKING
78वां निरंकारी संत समागम - सत्य का संदेश देने का एक भव्य उत्सव, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगा निरंकारी संत समागम लोगों की इस परेशानी को देखते हुए गांव के सरपंच मास्टर तुलाराम ने बस न रुकने की शिकायत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सी एम मान ने आर.टी.ओ. कार्यालय लगाया ताला अब 1076 डायल करने पर घर आ कर कार्य करेंगे आर टी ओ कर्मचारी मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

किडनैपिंग केस खारिज करने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची पंजाब पुलिस

Bagga100

चंडीगढ़, भाजपा नेता तजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) के किडनैपिंग केस में फंसी पंजाब पुलिस दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई है। पंजाब पुलिस ने केस को खारिज करने की मांग की है। पंजाब के मोहाली जिले के एसपी मनप्रीत सिंह ने यह याचिका दायर की है।

इसमें उन्होंने कहा कि किडनैपिंग का केस गलत है। वह केस दर्ज होने के बाद ही बग्गा को कानूनी तौर पर गिरफ्तार करने गए थे। जिसके बारे में दिल्ली पुलिस को भी सूचना दी गई थी। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार और तजिंदर बग्गा को नोटिस जारी कर दिया है। हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते में इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिका की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी।
 

तजिंदर बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस ने मोहाली साइबर क्राइम पुलिस थाने में केस दर्ज किया था। जिसमें कहा गया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल को धमकी दी है। जिसके बाद पंजाब पुलिस की टीम 6 मई को बग्गा को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पहुंची थी।


3 राज्यों की पुलिस के बीच फंसी थी बग्गा की गिरफ्तारी
पंजाब पुलिस बग्गा को गिरफ्तार कर पंजाब ला रही थी। इससे पहले ही उनके परिजनों ने दिल्ली में बग्गा की किडनैपिंग का केस दर्ज करवा लिया। बग्गा की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली कोर्ट से सर्च वारंट ले लिया। इससे पहले ही पंजाब पुलिस मोहाली पहुंचती, कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वहां से दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस ले गई। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पंजाब पुलिस ने बग्गा को अरेस्ट करने से पहले उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी।