पंजाब में नए मंत्रियों को मिले उनके विभाग, एक मंत्री से छीना भी गया, एक नजर में देखें किसके पास क्या जिम्मा?
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

पंजाब में नए मंत्रियों को मिले उनके विभाग, एक मंत्री से छीना भी गया, एक नजर में देखें किसके पास क्या जिम्मा?

Punjab New Ministers Portfolios

Punjab New Ministers Portfolios

Punjab Bhagwant Mann Cabinet New Ministers : बीते सोमवार को पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच नए मंत्रियों को उनके विभाग मिल गए हैं यानि इन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इसके साथ ही अहम बात तो यह है कि इस दौरान एक मंत्री से उसका एक विभाग छीन लिया गया है|

बतादें कि, स्कूल एजुकेशन विभाग को मंत्री गुरमीत सिंह मीत से वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब जेल और खनन मंत्री हरजोत बैंस को सौंप दिया गया है। वहीं, विजय सिंगला के मंत्रिमंडल से बाहर होने पर जहां स्वास्थ्य मंत्रालय अबतक सीएम भगवंत मान के पास था वह अब नए मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा को दे दिया गया है|

नए मंत्रियों में किसके पास क्या विभाग? देखें

1- मंत्री अमन अरोड़ा (47 साल) ... बतादें कि, अमन अरोड़ा को इन्फॉर्मेशन एवं पब्लिक रिलेशन, न्यू एवं रिन्युएबल एनर्जी रिसोर्सेज, हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट जैसे विभाग दिए गए हैं| अमन अरोड़ा पंजाब में सुनाम विधानसभा क्षेत्र विधायक हैं| इसके साथ ही वह आम आदमी पार्टी की पंजाब राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष भी हैं।

2- इंदरबीर निज्जर (66 साल)... बतादें कि, इंदरबीर सिंह निज्जर को लोकल गवर्नमेंट, पार्लियामेंट्री अफेयर्स, लैंड एवं वाटर कंजर्वेशन, प्रशासनिक सुधार जैसे विभाग दिए गए हैं| इंदरबीर सिंह निज्जर पंजाब में अमृतसर साउथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक है|

3- फौजा सिंह सरारी (61 साल)... बतादें कि, फौजा सिंह सरारी को फ्रीडम फाइटर्स, डिफेंस सर्विस वेलफेयर, फूड प्रोसेसिंग एवं हॉर्टिकल्चर जैसे विभाग दिए गए हैं| फौजा सिंह सरारी पंजाब  में गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

4- चेतन सिंह जोड़ा माजरा (55 साल) ... बतादें कि, चेतन सिंह जोड़ा माजरा को हेल्थ एवं फैमिली वेलफेयर, मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च, इलेक्शन जैसे विभाग दिए गए हैं| चेतन सिंह जोरमाजरा पंजाब में समाना विधानसभा से विधायक हैं| चेतन सिंह पार्टी की पटियाला जिला ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करते हैं।

5- अनमोल गगन मान (32 साल)... बतादें कि, अनमोल गगन मान (महिला मंत्री) को पर्यटन और संस्कृति मामले, इन्वेस्टमेंट एवं प्रमोशन, लेबर और शिकायतों का निपटारा जैसे विभाग दिए गए हैं|  अनमोल गगन मान एक पंजाबी सिंगर भी हैं| अनमोल गगन मान खरड़ विधानसभा से विधायक हैं।

अब मंत्रिमंडल में 14 मंत्री ...

आपको जानकारी दे दें कि, पांच नए मंत्री बनने के बाद अब पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 14 मंत्री काम करेंगे| आपको बतादें कि, पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री रह सकते हैं।

पंजाब में किस मंत्री को क्या मंत्रालय? पूरी लिस्ट एक नजर में देखें...