Punjab New Corona Guidelines
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Punjab New Corona Guidelines: पंजाब में एंट्री को लेकर ये नियम, स्कूल-कॉलेज और कोचिंग को लेकर बड़ा फैसला

Punjab New Corona Guidelines

Punjab New Corona Guidelines

Punjab New Corona Guidelines : पंजाब में कोरोना वायरस पर नई गाइडलाइन्स जारी हो गई हैं| पंजाब सरकार ने अपनी नई गाइडलाइन्स में राज्य के स्कूलों-कॉलेजों में सभी क्लासों के संचालन की अनुमति दे दी है| आइये कुछ पॉइंट्स में जानते हैं कोरोना पर पंजाब सरकार की नई गाइडलाइन्स|

  • सार्वजनिक जगहों पर मास्क और सोशल डिस्टैन्सिंग अनिवार्य है| इसके अलावा यह निर्देश है कि सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में जो मास्क पहने न दिखे, उसका काम न किया जाए| उसे सर्विस न दी जाए|
  • किसी कार्यक्रम में भीड़ वहां की जगह की 50% क्षमता के अनुसार होगी|
  • पंजाब में स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कोचिंग सेंटर्स या जितने भी एजुकेशन सेंटर्स हैं, सब जगह अब सभी प्रकार की क्लासें लग सकेंगी| बस कोरोना के नियमों का ख़ास ध्यान रखना होगा| इसके अलावा फिजिकल क्लास में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अगर 15 साल के ऊपर हैं तो उन्हें कोरोना वैक्सीन की एक डोज लगी होनी चाहिए| न लगी हो तो उन्हें लगवाने की सलाह दी जाए|
  • पंजाब में बार, जिम, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, माल्स, रेस्टोरेंट, स्पा, स्पोर्ट काम्प्लेक्स, म्यूजियम इत्यादि का संचालन 75% क्षमता के साथ किया जा सकता है|
  • AC बसें 50% क्षमता के साथ चल सकेंगी|
  • पंजाब में एंट्री उन्हीं की होगी जिनके पास या तो कोरोना के दोनों टीकों का प्रमाण पत्र होगा या फिर उनके पास 72 घटें से कम पुरानी RTPCR रिपोर्ट होगी| अगर ये दोनों ही चीजें नहीं होती हैं तो मौके पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जायेगा|

Punjab New Corona Guidelines