Punjab Kings ने IPL 2026 से पहले न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में की पूजा, जीत के लिए मांगा आशीर्वाद
Punjab Kings Offer Prayers at New International
Punjab Kings ने Indian Premier League 2026 सत्र की शुरुआत से पहले New International Cricket Stadium में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। टीम ने नए सत्र में बेहतर प्रदर्शन और सफलता के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर टीम के मुख्य कोच Ricky Ponting, स्पिन गेंदबाजी कोच Sairaj Bahutule और विकेटकीपिंग कोच Brad Haddin सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर टीम की जीत और सफल अभियान की कामना की।
पंजाब किंग्स अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 31 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर Gujarat Titans के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टीम इस बार नए उत्साह और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।