आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के होम मैच शेड्यूल की घोषणा

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के होम मैच शेड्यूल की घोषणा

Punjab Kings Home Match Schedule

Punjab Kings' Home Match Schedule Announced

चंडीगढ़। Punjab Kings' Home Match Schedule Announced, बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि, अभी प्लेऑफ मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार पंजाब किंग्स अपने कुल 7 होम मैच दो अलग-अलग वेन्यू पर खेलेगी। इस बार मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को केवल 4 मैच ही आवंटित किए गए हैं, जबकि बाकी के 3 होम मुकाबले टीम धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलेगी। इससे फैंस को दो अलग-अलग स्थानों पर अपनी टीम को सपोर्ट करने का मौका मिलेगा।

पंजाब किंग्स का होम मैच शेड्यूल


 न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)


 31 मार्च 2026 – पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस (7:30 शाम)
 11 अप्रैल 2026 – पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (3:30 दोपहर)
 19 अप्रैल 2026 – पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स (7:30 शाम)
 28 अप्रैल 2026 – पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स (7:30 शाम)


 धर्मशाला


 11 मई 2026 – पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स (7:30 शाम)
 14 मई 2026 – पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस (7:30 शाम)
 17 मई 2026 – पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (3:30 दोपहर)