पंजाब उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ीं: ED को मिली 2 दिन की और रिमांड, ₹157 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ तेज

पंजाब उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ीं: ED को मिली 2 दिन की और रिमांड, ₹157 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ तेज

1000220625

Punjab Industries Minister Sanjeev Arora's troubles mount

चंडीगढ़। पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से धन शोधन मामले में अब दो दिन और पूछताछ की जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शनिवार को सात दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने जांच एजेंसी को दो दिन की अतिरिक्त रिमांड दे दिया। इससे पहले हुई सुनवाई में ईडी ने अदालत से 10 दिन की रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने 7 दिन की अनुमति दी थी।

मामला लगभग 157 करोड़ 12 लाख रुपये के मोबाइल कारोबार और कथित धन शोधन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जांच एजेंसी का आरोप है कि कारोबारी लेनदेन और वित्तीय गतिविधियों के जरिए बड़ी रकम के गड़बड़झाले को अंजाम दिया गया। इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने नौ मई को चंडीगढ़ से संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया था।

अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद उन्हें धन शोधन निवारण कानून की विशेष अदालत में पेश किया गया था। उस समय जांच एजेंसी ने अदालत को बताया था कि मामले में कई वित्तीय दस्तावेज, लेनदेन और कारोबारी कड़ियों की जांच अभी बाकी है। एजेंसी ने दावा किया था कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

वित्तीय लेनदेन को लेकर हुई पूछताछ

सात दिन की रिमांड के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने संजीव अरोड़ा से कई दौर की पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने कारोबारी कंपनियों, बैंक खातों, निवेश और मोबाइल कारोबार से जुड़े वित्तीय लेनदेन को लेकर सवाल पूछे। अब दो दिन की अतिरिक्त रिमांड मिलने के बाद एजेंसी मामले की अन्य कड़ियों को जोड़ने और दस्तावेजों का मिलान करने में जुटेगी।