पंजाब सरकार राजपुरा–आकड़ लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर रखेगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां
Punjab Govt to Name Rajpura-Akkar Link Road
चंडीगढ़, 10 मार्च 2026: Punjab Govt to Name Rajpura-Akkar Link Road: गुरु साहिबान को सत्कार सहित ओर सम्मान स्वरूप अर्पित करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने पटियाला जिले में स्थित 13.15 किलोमीटर लंबी लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर रखने का फैसला किया है।
इसका ऐलान पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज पंजाब विधानसभा में विधायक गुरलाल सिंह घनौर के प्रश्न का उत्तर देते हुए किया।
स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि यह सड़क राजपुरा को सेहरा से जोड़ती है और आगे सेहरा से आकड़ गांव तक जाती है, जहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा निम्म साहिब स्थित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नौवें पातशाह की विरासत को संजोने और उसका सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
स खुड्डियां ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों से औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त होने तथा डिप्टी कमिश्नर पटियाला की आधिकारिक सिफारिश मिलने के तुरंत बाद इस सड़क का नाम नौवें पातशाह के नाम पर रख दिया जाएगा।
कृषि मंत्री ने दोहराया कि धर्म की रक्षा और मानवता की भलाई के लिए श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अद्वितीय शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।