Punjab Govt Offices Time Change Latest News CM Bhagwant Mann Decision

पंजाब के सरकारी मुलाजिमों के लिए बड़ी खबर; अब सुबह साढ़े 7 बजे पहुंचिए दफ्तर, CM भगवंत मान बोले- मैं खुद भी जाऊंगा

Punjab Govt Offices Time Change Latest News CM Bhagwant Mann Decision

Punjab Govt Offices Time Change Latest News

Punjab Govt Offices Time Change Latest News: पंजाब सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी मुलाजिमों के लिए बड़ी खबर है। अब सरकारी मुलाजिमों को सुबह जल्दी उठना होगा। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो फिर खाट खड़ी हो जाएगी। दरअसल, सीएम भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। बदलाव ऐसा है जिससे सुबह देरी से उठने वाले सरकारी मुलाजिमों को दिक्कत हो गई है।

सीएम मान ने जानकारी दी है कि, पंजाब सरकार के तहत आने वाले सभी सरकारी दफ्तरों का समय 2 मई से सुबह साढ़े 7 बजे से होगा। जबकि दोपहर 2 बजे छुट्टी होगी। यानि सुबह साढ़े 7 बजे दफ्तर खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। सीएम मान ने बताया कि, 15 जुलाई तक यही समय लागू रहेगा।

लोगों के काम भी कम गर्मी में हो जाएंगे

सीएम मान ने कहा कि, पंजाब के आम लोगों के लिए भी यह एक बड़ा फैसला है। देश में पहली बार ऐसा फैसला लागू हो रहा है। मान ने कहा कि, सुबह जल्दी दफ्तरों के खुलने से लोगों के काम भी कम गर्मी भी हो जाएंगे। क्योंकि मई-जून में काफी गर्मी होगी और ऐसे में दोपहर दो बजे से गर्मी तेज होने लगती है। इसलिए जब दफ्तर सुबह जल्दी साढ़े 7 बजे खुल जाएंगे तो लोग अपने काम गर्मी बढ़ने से पहले करा सकते हैं। साथ ही नौकरी करने वाले लोग दोपहर बाद अपनी दिहाड़ी भी लगा सकते हैं। उनकी दिहाड़ी बर्बाद नहीं होगी।

घर में बच्चों के साथ समय बिता सकेंगे मुलाजिम

सीएम मान ने कहा कि, यह फैसला सरकारी मुलाजिमों के साथ भी बातचीत करके लिया गया है। इस फैसले से उन्हें भी अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दोपहर दो बजे के बाद बच्चे भी स्कूल से घर आ जाते हैं। मान ने कहा कि, सरकारी मुलाजिमों को कहीं कोई कार्यक्रम में या कहीं घूमने जाना है तो भी वह इस समय में अब बड़े आराम से जा सकते हैं।