Punjab Former Cabinet Minister Sadhu Singh Dharamsot Big Relief From High Court

पंजाब सरकार को बड़ा झटका: हाईकोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत पर सुनाया अहम फैसला, देखिये पूरी खबर

Punjab Former Cabinet Minister Sadhu Singh Dharamsot Big Relief From High Court

Punjab Former Cabinet Minister Sadhu Singh Dharamsot Big Relief From High Court

Punjab Former Cabinet Minister Sadhu Singh Dharamsot Big Relief From High Court : पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा है| दरअसल, खबर आई है कि भ्रष्टाचार के चलते जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत देने का फैसला सुना दिया है| पिछली सुनवाई में बहस के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था| फिलहाल, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जमानत देने वाले इस अहम फैसले से साधु सिंह धर्मसोत को काफी बड़ी राहत मिल गई है|

विजिलेंस ब्यूरो ने 7 जून को किया था गिरफ्तार

ज्ञात रहे कि, साधु सिंह धर्मसोत कांग्रेस की पूर्व सरकार में वन मंत्री रहे हैं और इस दौरान उनपर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है| विजिलेंस ब्यूरो ने 7 जून 2022 को साधु सिंह धर्मसोत पर बड़ी कार्रवाई की थी| विजिलेंस सुबह तड़के साधु सिंह धर्मसोत के अमलोह स्थित आवास पर पहुंची थी और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी|

मोहाली के वन विभाग अधिकारी के गिरफ्तार होने पर हुआ था खुलासा

ध्यान रहे कि साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी से पहले विजिलेंस ने मोहाली के एक वन विभाग अधिकारी गुरमनप्रीत सिंह और एक ठेकदार को विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था| जहां वन विभाग अधिकारी गुरमनप्रीत सिंह और ठेकदार से पूछताक्ष में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का नाम सामने आया है|

पूछताक्ष में पता चला कि साधु सिंह धर्मसोत पेड़ों की कटाई पर कमीशन लेते थे| उन्हें एक-एक पेड़ की कटाई पर 500 रूपए कमीशन जाता था| साधु सिंह धर्मसोत के इशारों पर पेड़ों की अवैध कटाई और वसूली का काम खूब चलता था|

नाभा से पांच बार विधायक रहे

बता दें कि, 62 साल के कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत का राजनीति में कद काफी बड़ा है| वह पंजाब की नाभा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं| इसके साथ ही वह पंजाब में कांग्रेस सरकार रहते वन और समाज कल्याण मंत्री भी रहे| साधु सिंह धर्मसोत ने 2022 में भी नाभा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदेव सिंह मान से 51,554 मतों के बड़े अंतर से हार गए।

पंजाब में सीएम मान का एक्शन जारी है

पंजाब में जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तबसे यहां न जाने कितने लोग भ्रष्टाचार के आरोप में धरे जा चुके हैं| इनमें अलग-अलग विभागों के अधिकारी-कर्मचारी से लेके बड़े ओहदे के राजनीतिक नेता तक शामिल हैं| पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का नेतृत्व कर रहे सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को लेकर पहले ही सख्त हिदायत जारी कर रखी है|

सीएम मान बार-बार यह ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि उनकी सरकार में अब भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा| हाल ही में अपने देखा होगा कि किस तरह से सीएम मान ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्री विजय सिंगला को अपने विभाग में किसी भी काम पर कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार करवाकर जेल भिजवा दिया था| विजय सिंगला के पास पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का ओहदा था|