Aaj Ka Panchang: आज 17 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Aaj Ka Panchang: आज 17 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 17 May 2024

Aaj Ka Panchang 17 May 2024

Aaj Ka Panchang 17 May 2024: राष्ट्रीय मिति वैशाख 27, शक संवत 1946, वैशाख शुक्ल, नवमी, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 04, जिल्काद 08, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि प्रातः 08 बजकर 49 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 18 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग प्रातः 09 बजकर 21 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 08 बजकर 49 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 05 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 17 मई 2024 : सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 17 मई 2024 : शाम में 7 बजकर 6 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 17 मई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 6 मिनट से 4 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 मई 2024 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 13 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक।

आज का उपाय : आज महालक्ष्मी स्तोत्र का कम से कम 2 बार पाठ करें।