पंजाब CM भगवंत मान के भाई BJP में शामिल; हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी और सुनील जाखड़ ने जॉइन कराई पार्टी, क्या कहा?
Punjab CM Bhagwant Mann Brother Gyan Singh Mann Joins BJP Big Blow To AAP
Punjab BJP New Joinings: पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दल अपने खेमे को बढ़ाने और मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने सीएम भगवंत मान के घर में ही राजनीतिक सेंध लगा दी है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान आज सोमवार (11 मई) को बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
ज्ञान सिंह मान को हरियाणा के सीएम नायब सैनी और सुनील जाखड़ ने पार्टी जॉइन कराई। वह एक समय में आम आदमी पार्टी के लिए काम कर चुके हैं. वह लोकसभा और विधानसभा चुनावों में AAP के कैंपेन इंचार्ज रहे थे। ज्ञान सिंह मान का बीजेपी में आना भगवंत मान के लिए न केवल राजनीतिक झटका है बल्कि पारिवारिक झटका भी है।
CM सैनी और जाखड़ ने प्रेस वार्ता की
बता दें कि ज्ञान सिंह मान की प्रेस वार्ता के बीच बीजेपी में जॉइनिंग कराई गई। ज्ञान सिंह मान के अलावा और 2 और नौजवान नेता भी बीजेपी में शामिल हुए। इस मौके पर सुनील जाखड़ ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि आम आदमी पार्टी के क्रिया चरित्र को जानकर और बीजेपी से प्रभावित होकर इन्होंने पार्टी जॉइन की है।
जाखड़ ने कहा- ED की रेड नहीं रुकेगी
वहीं जाखड़ ने ED की रेड को लेकर भी बयान दिया और कहा कि पंजाब में ED की रेड करप्शन के खिलाफ हो रही है और ये रुकेगी नहीं। करप्शन के खिलाफ ED क्या CBI की रेड भी होगी। जाखड़ ने कहा कि ED की रेड के बाद आम आदमी पार्टी जो अपनी गुंडागर्दी वाली रेड कर रही है, उसे पंजाब की जनता देख रही है।
पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे
वहीं सुनील जाखड़ बोले कि मैंने केजरीवाल को कहा है कि ये पंजाब है और पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरह TMC ने बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाए, उन्हें मारा पीटा गया। आज आप पंजाब में वही गुंडागर्दी करना चाहती है। जाखड़ ने कहा कि बंगाल की तरह पंजाब में भी अब लोग आम आदमी पार्टी का हिसाब करने वाले हैं।
LIVE: Press Conference BJP Head Office Punjab https://t.co/JUZIxClYHl