Punjab CM Bhagwant Mann:पंजाब में बाढ पीड़ित हर गांव को 1 लाख टोकन मनी, 2300 गांवों में सफाई अभियान चलेगा, सरकार ने 100 करोड़ रुपए रखे

पंजाब में बाढ पीड़ित हर गांव को 1 लाख टोकन मनी, 2300 गांवों में सफाई अभियान चलेगा, सरकार ने 100 करोड़ रुपए रखे

Punjab CM Changed Bhagwant Mann Press Conference Breaking News

Punjab CM Bhagwant Mann:

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में गिरदावरी शुरू हो गई है। कई जगहों पर पानी का स्तर कम हो गया है। 

सरकार 2300 गांवों और वार्डों में सफाई अभियान चलाएगी। हर गांव में जेसीबी और श्रमिकों की व्यवस्था की जाएगी। सफाई मुहिम के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का फंड रखा है। प्रत्येक गांव को पहले 1 लाख रुपए की टोकन राशि दी जाएगी।

बाढ़ से प्रभावित 713 गांवों में अढ़ाई लाख पशु प्रभावित हुए हैं। मृत पशुओं के निपटान की व्यवस्था की गई है। सभी गांवों में फोगिंग कराई जाएगी। सरकार 24 सितंबर तक सफाई कार्य पूरा करेगी। धर्मशालाओं की मरम्मत 15 अक्टूबर तक की जाएगी।

बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी 2300 गांवों में मेडिकल कैंप लगेंगे। 506 गांवों में मोहल्ला क्लिनिक पहले से चल रही हैं। सरकारी स्कूलों में चिकित्सा कर्मी और डॉक्टर तैनात रहेंगे। दो दिन बाद 550 एम्बुलेंस सेवा के लिए तैयार रहेंगी।

सीएम मान ने कहा कि बाढ़ में काफी जानवर भी आए है। मरे हुए जानवरों का निपटारा करवाने का प्रबंध किया गया है। सभी गांवों में फोगिंग करवाई जाएगी। इस मुहिम में सरकार ने 100 करोड़ रुपए फंड रखा है। पहले सभी गावों को 1 लाख रुपए टोकन मनी दी जाएगी। इसके बाद जितने जरूरत होगी उतने पैसे देंगे।