पंजाब निकाय चुनाव परिणाम: आम आदमी पार्टी की बड़ी बढ़त, नगर पंचायत में शिअद की कड़ी टक्कर
Punjab civic poll results: Aam Aadmi Party leads strongly
चंडीगढ़। Punjab civic poll results: पंजाब नगर निगम चुनाव में आप ने शानदार जीत हासिल की है। 400 में से 312 वार्ड के परिणाम घोषित हो चुके हैं। वहीं, 88 सीटों का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। आप ने 151 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, बीजेपी को 62 सीटें मिली हैं।
उधर, नगर पंचायत चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। सभी 246 सीटों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 105 सीटों पर जीत हासिल कर दूसरी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन शिअद ने मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए 66 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार रहे और 48 सीटों पर जीते। कांग्रेस उम्मीदवारों ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। उधर नगर कौंसिल की 1331 सीटों में से 1272 सीटों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए।
नगर कौंसिल चुनाव में आप ने सबसे अधिक 630 सीटों जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 263 सीटों और177 निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। देर शाम तक बची हुई 59 सीटों के भी रिजल्ट आने की उम्मीद है। नगर निगम चुनावों का रिजल्ट भी जल्द आने की उम्मीद है।
नगर निगम सीटों का रिजल्ट
- कुल वार्ड -400
- रिजल्ट घोषित-312
- आप-151
- बीजेपी-62
- कांग्रेस-66
- निर्दलीय-22
- शिअद-11
- बीएसपी-0
(शाम सात बजे तक 88 सीटों का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है)
नगर पंचायत का रिजल्ट इस प्रकार रहा
- कुल सीटें - 246
- आप -105
- भाजपा-0
- बीएसपी-1
- कांग्रेस-26
- निर्दलीय-48
- शिअद-66
नगर कौंसिल रिजल्ट इस प्रकार है
- कुल सीटें-1331
- रिजल्ट घोषित -1272
- आप-630
- बीजेपी-97
- बीएसपी-05
- कांग्रेस-263
- निर्दलीय-177
- शिअद-100
(नोट- 59 सीटें पर रिजल्ट शाम 7 बजे तक घोषित नहीं किया गया है