Punjab Cabinet First Meeting in Ludhiana: लुधियाना में पहली बार हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले

चंडीगढ़ से बाहर होंगी पंजाब कैबिनेट की ज्यादातर बैठकें; आज लुधियाना में पहली बार हुई बैठक, मान सरकार ने लिए कई अहम फैसले

Punjab Cabinet First Meeting in Ludhiana

Punjab Cabinet First Meeting in Ludhiana

Punjab Cabinet First Meeting in Ludhiana: चंडीगढ़ से बाहर लुधियाना में आज पहली बार पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि, 'सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत अब पंजाब कैबिनेट की ज्यादातर बैठकें चंडीगढ़ से बाहर राज्य के अलग-अलग शहरों और बड़े-बड़े गांवों में होंगी।

मान ने कहा कि, जिस भी इलाके में कैबिनेट की अहम बैठक हुआ करेगी। वहां बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाया करेगी और बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देने के बाद इलाके के लोगों से सरकार मुलाकात करेगी और उनके मसले मौके पर हल किए जाएंगे। मान ने कहा कि, सभी मंत्री इलाके में अपने-अपने विभागों के सीनियर अफसरों के साथ लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्या का समाधान करेंगे। कोशिश रहेगी कि जिस दिन भी जिस इलाके में कैबिनेट बैठक हुई है। उस इलाके में उस पूरे दिन सरकार मौजूद रहे।

वहीं मुख्यमंत्री मान ने बताया कि, PAU के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा। जबकि GADVASU और PTU के कर्मचारियों को अगली कैबिनेट से 7वां वेतन आयोग लागू होगा। इसके अलावा Drug Laboratory के लिए स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त की जाएगी। मान ने यह भी बताया कि,  अजनाला के सीमावर्ती रामदास में बाबा बुद्धाजी के नाम पर प्रशासनिक ब्लॉक बनाया जाएगा. ताकि वहां के लोगों को कहीं दूर न जाना पड़े। उनकी सुनवाई वहीं हो जाए।

 

दिहाड़ी मजदूरों के लिए बड़ा फैसला

कैबिनेट बैठक में पंजाब के दिहाड़ी मजदूरों के लिए बड़ा फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि, प्राकृतिक कहर में तबाह हुई फसलों पर किसानों को मिलने वाले मुआवजे का 10% मुआवजा खेतों में काम करने वाले मजदूरों को भी दिया जाएगा। अधिकारियों को मजदूरों का पंजीकरण करने का आदेश दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें- पंजाब में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान; इस दिन बंद रहेगा सरकारी कामकाज, आदेश देखें