Punjab Cabinet Decisions| दिवाली से पहले पंजाब सरकार के 3 बड़े फैसले; जानिए कैबिनेट में किसके लिए क्या पास?

दिवाली से पहले पंजाब सरकार के 3 बड़े फैसले; व्यापारियों से लेकर बुजुर्गों तक.... जानिए कैबिनेट में किसके लिए क्या पास हुआ? VIDEO

Punjab Cabinet Decisions CM Bhagwant Mann Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana

Punjab Cabinet Decisions: सीएम भगवंत मान की अगुवाई में सोमवार को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक की गई। कैबिनेट की इस बैठक में दिवाली से पहले 3 बड़े फैसले लिए गए हैं। एक फैसले में पंजाब सरकार ने राज्य के व्यापारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। दरअसल, व्यापारियों के लंबित VAT के मुद्दे को हल करने के लिए OTS योजना को मंजूरी दे दी गई है। ऐसा होने से पंजाब के करीब 60,000 व्यापारियों को फायदा पहुंचेगा। उन्हें लंबे समय से आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। पंजाब सरकार ने इस फैसले से अवगत से कराते हुए कहा कि हम पंजाब में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Punjab Cabinet Decisions
Punjab Cabinet Decisions
Punjab Cabinet Decisions
Punjab Cabinet Decisions

 

पंजाब में शुरू होगी 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना'

पंजाब कैबिनेट की इस बैठक में 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' शुरू करने जैसा भी एक बड़ा फैसला लिया गया है। 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' के तहत पंजाब के बुजुर्गों को सरकार देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर मुफ्त ले जाएगी। तीर्थयात्रा योजना के लिए विशेष ट्रेनें और बसें चलाई जाएंगी। जानकारी दी गई है कि, पंजाब में 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' की शुरुवात 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर कर दी जाएगी। इसके लिए 40 करोड़ का खर्चा रखा गया है। मालूम रहे कि, 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' को सबसे पहले दिल्ली केजरीवाल सरकार ने शुरू किया था। वहीं हाल ही में हरियाणा में भी 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' की शुरुवात की गई है।

Punjab Cabinet Decisions
Punjab Cabinet Decisions

 

सैनिकों और उनके परिवारों के लिए बड़ा फैसला

इसके अलावा पंजाब के रहने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के लिए भी एक बड़ा फैसला हुआ है। पंजाब सरकार ने जानकारी दी कि अब जंग में ज़िंदगी हारे बहादुर सैनिकों के परिवारों को 20,000 प्रति वर्ष वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पहले 10,000 प्रति वर्ष वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही थी। इसके साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स में रहते हुए जंग में 'दिव्यांग सैनिकों' के लिए अनुग्रह राशि में वृद्धि की गई है। 76-100% दिव्यांगता के लिए पहले 20 लाख अनुग्रह राशि मिलती थी, जो कि अब 40 लाख कर दी गई है। इसी प्रकार 51-75% दिव्यांगता के लिए पहले 10 लाख अनुग्रह राशि मिलती थी, अब से 20 लाख मिलेगी। जबकि 26% से 50% दिव्यांगता के लिए के लिए पहले 5 लाख अनुग्रह राशि मिलती थी, अब से 10 लाख अनुग्रह राशि मिला करेगी।

Punjab Cabinet Decisions
Punjab Cabinet Decisions

 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में केजरीवाल सरकार का दिवाली तोहफा; कर्मचारियों को मिलेगा इतना बोनस, CM ने घोषणा की... VIDEO