Punjab BJP President Ashwini Sharma will contest from here
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान दिल्ली को मिला नया हेल्थ केयर मॉडल; 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से एक छत के नीचे मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं

Punjab BJP News: देखें पंजाब में BJP ने पार्टी अध्यक्ष को कहां से दिया टिकट, अश्विनी शर्मा यहां से चुनावी मैदान में होंगे

Punjab BJP President Ashwini Sharma will contest from here

Punjab BJP News

Punjab BJP News : पंजाब में बीजेपी की बात आती है तो लगता है कि यहां पार्टी की तस्वीर फीकी है| फिलहाल, पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 में भारतीय जनता पार्टी इस पूरी कोशिश में है कि वह पंजाब की सत्ता में अपने कदम रख ले| बतादें कि, इस विधानसभा चुनाव में भी भाजपा अकेले चुनाव नहीं लड़ रही है| कांग्रेस से बाहर निकले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का साथ पार्टी के साथ है| कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा साथ-साथ हैं|

वहीं, बीते शुक्रवार से अब भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी भी शुरू कर दी है| भाजपा ने बीते शुक्रवार को पंजाब चुनाव के लिए अपने 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की| इधर, बाद में फिर भाजपा ने यह भी साफ कर दिया कि पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा कहां से चुनाव लड़ेंगे| बतादें कि, बीजेपी ने पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा को पठानकोट से अपना उम्मीदवार बनाया है|