Punjab Amritpal Singh News Updates: पंजाब में इंटरनेट सेवाएं अब इस दिन तक बंद; सरकार का नया आदेश जारी

पंजाब में इंटरनेट सेवाएं अब इस दिन तक बंद; सरकार का नया आदेश जारी, पुलिस बोली- अमृतपाल बचकर नहीं जा सकेगा

Punjab Amritpal Singh News Updates

Punjab Amritpal Singh News Updates

Punjab Amritpal Singh News Updates: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर कार्रवाई के मद्देनजर पंजाब में हाई अलर्ट है। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं राज्य में इंटेरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने अब एक और आदेश जारी करते हुए इंटेरनेट सेवाओं को 20 मार्च तक बंद कर दिया है।

नए आदेश के मुताबिक, पंजाब में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 20 मार्च दोपहर 12 बजे तक निलंबित रहेंगी। ध्यान रहे कि, इससे पहले यह समयसीमा आज दोपहर 12 बजे तक थी।

अमृतपाल की गिरफ्तारी पर सस्पेंस, पुलिस बोली- अभी पकड़ा नहीं गया

खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' संगठन के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। ऐसी कार्रवाई का अंदाजा भी शायद अमृतपाल को नहीं होगा। फिलहाल, पुलिस के मुताबिक अमृतपाल को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। हालांकि, पहले खबर आई थी कि, अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेकिन फिर शनिवार देर शाम पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया और उसमें यह बताया गया कि, अभी अमृतपाल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वह फरार होने में कामयाब रहा है। मगर पुलिस उसके पीछे पड़ी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

इस दौरान पुलिस ने यह जानकारी भी दी कि, अमृतपाल के 70 से ज्यादा साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये 'वारिस पंजाब दे' संगठन से जुड़े हुए थे। पुलिस ने बताया कि, इनकी गिरफ्तारी के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। बहराल पुलिस के एक्शन से अमृतपाल के खेमे में इस समय अफरा-तफरी का माहौल है।

कौन है अमृतपाल? एकदम चर्चा का केंद्र कैसे बना

बताया जाता है कि, अमृतपाल सिंह पहले दुबई में रह रहा था और यहां ट्रांसपोर्टर का काम करता था। लेकिन हाल ही में वह पूर्ण रूप से पंजाब लौट आया और यहां आकर सिख कौम के वजूद के लिए गतिविधियां तेज कर दीं। अमृतपाल सिंह पंजाब में केवल सिख कौम के राज की बात करता है। साथ ही खालिस्तान बनने और बनाने की बातें कहता है। अमृतपाल के पीछे उसके समर्थकों की भारी फौज है. जो उसके जान दे भी सकती है और ले भी सकती है।

मैं इंडियन नहीं- अमृतपाल

यहां तक कि, अमृतपाल खुलेआम यह तक कहता है कि वह इंडियन नहीं है। हाल ही में मीडिया के सामने अमृतपाल ने खुद को इंडियन मानने से मना कर दिया था. अमृतपाल ने मीडिया में इंटरव्यू देते हुए कहा था कि वह खुद को इंडियन नहीं मानता और न ही उसके लिए इंडिया कुछ है। वह सिर्फ एक सिख है और पंजाबी है। इससे ज्यादा कुछ नहीं। अमृतपाल ने कहा कि, अगर उसके संबंध में पासपोर्ट जैसी चीजों पर इंडिया का जिक्र आता है तो यह सिर्फ यात्रा का एक जरिया है।

अमृतसर के अजनाला कांड से देश हैरान रह गया था

दरअसल, 23 फरवरी को अपने करीबी साथी लवप्रीत सिंह तूफान को छुड़ाने के लिए अमृतपाल सिंह और उसके खालिस्तान समर्थकों ने बंदूक-तलवारों से लैस होकर थाने पर चढ़ाई कर दी थी। थाने पर हमला किया गया। तोड़फोड़ की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस पस्त नजर आई। कई पुलिस वाले घायल हुए।

आलम यह रहा है कि, अमृतपाल सिंह और उसके खालिस्तान समर्थकों ने थाने पर अपना कब्जा जमा लिया। खास बात यह है कि, इस पूरी घटना के दौरान अमृतपाल सिंह और उसके खालिस्तान समर्थकों ने गुरु ग्रंथ साहिब जी को भी साथ रखा हुआ था। यानि गुरु ग्रंथ साहिब जी को थाने तक लाया गया।