पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; इन PCS अफसरों को मिली नई नियुक्ति, SDM-RTO लगाए गए, देखें राज्य सरकार का आदेश
Punjab Administrative reshuffle Four PCS Officers Gets New Charges
Punjab PCS Officers Transfers: पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने मंगलवार (2 जून) को एक बार फिर 4 PCS अफसरों नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार, 2014 बैच के PCS हरदीप सिंह को सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) गुरुहरसहाय नियुक्त किया गया है। वहीं अशोक कुमार (2020 बैच) को SDM गुरदासपुर लगाया गया है।
इसी तरह 2026 बैच की पीसीएस अफसर रमनदीप कौर को SDM बनूड़ नियुक्त किया गया है। रमनदीप कौर को यह चार्ज सौंपे जाने के बाद पीसीएस अंकिता कंसल को दिए गए इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। वहीं रोबिनजीत कौर (2026 बैच) को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) गुरदासपुर नियुक्त किया गया है। रोबिनजीत कौर वर्तमान में सहायक आयुक्त (जनरल) तरनतारन के पद पर तैनात थीं।
जारी आदेश में पंजाब सरकार ने सभी संबन्धित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग की जगह पहुंचकर अपने नए कार्यभार को संभालने का निर्देश दिया है। वहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी इस आदेश के कारण खाली होने वाले पदों के काम के निपटारे के लिए अंदरूनी व्यवस्था करेंगे। नीचे PCS अधिकारियों को नए कार्यभार सौंपे जाने के संबंध में आदेश देखा जा सकता है। ज्ञात रहे कि एक दिन पहले (1 जून देर शाम) को पंजाब सरकार ने IPS अफसरों को इधर से उधर किया था।
