Punjab AAP MLA Challan in Chandigarh: चंडीगढ़ में पंजाब के AAP विधायक का कटा चालान, पूरा मामला पढ़ें

चंडीगढ़ में पंजाब के AAP विधायक का कटा चालान: ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई सख्ती, अब माफी मांग रहे नेता जी, पूरा मामला पढ़ें

Punjab AAP MLA Challan in Chandigarh

Punjab AAP MLA Challan in Chandigarh

Punjab AAP MLA Challan in Chandigarh : चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों (Chandigarh Traffic Rules) को लेकर बहुत ज्यादा सख्ती है| थोड़ी सी भी चूक होती है और चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस झट से चालान काट देती है| वहीं, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की यह सख्ती अब पंजाब के एक AAP विधायक पर भारी पड़ गई है| दरअसल, पंजाब के लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी का चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया है| विधायक गुरप्रीत गोगी चंडीगढ़ में बिना हेलमेट पहने बाइक पर चला रहे थे|

एक रोष मार्च के दौरान चलाई बिना हेलमेट बाइक

बताते हैं कि, AAP विधायक गुरप्रीत गोगी ने चंडीगढ़ में एक रोष मार्च के दौरान बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाई| जहां ट्रैफिक नियमों का उलंघन करते हुए गुरप्रीत गोगी तस्वीरों और वीडियो में कैद हो गए और इसके बाद उनकी ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने पोस्ट कीं और चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस से मांग की कि विधायक जी का भी चालान काटा जाए| नियम सबके लिए बराबर हैं| बतादें कि, सोशल मीडिया पर विधायक गुरप्रीत गोगी के चालान को लेकर लोगों में खूब सक्रियता दिख रही थी| और आखिरकार चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने भी विधायक गुरप्रीत गोगी का चालान काट दिया|

Punjab AAP MLA Challan in Chandigarh
Punjab AAP MLA Challan in Chandigarh

अब माफी मांग रहे नेता जी

इधर, चालान कटने के बाद और लोगों में खुद की फजीहत होने के बाद AAP विधायक गुरप्रीत गोगी माफी मांग रहे हैं| विधायक गुरप्रीत गोगी का कहना है कि उनसे जल्दबाजी में गलती हो गई| वह आगे से ध्यान रखेंगे| इसके साथ ही चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट न पहनने का जो भी जुर्माना लगाया है| उसकी भी वह भरपाई करेंगे|

चालान कटना बड़ी बात नहीं, सन्देश बड़ी बात

बतादें कि, नेता अक्सर ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हैं| कहीं किसी रैली, किसी रोष मार्च या कोई अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम हो... नेता यहाँ ट्रैफिक नियमों का पालन करते नहीं दिखते और ऊपर से बड़ी बात यह है कि पुलिस भी ऐसे में मूकदर्शक दिखती है और इनका चालान नहीं करती| इसलिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने जब आप विधायक का चालान काटा है तो इससे लोगों में एक बड़ा सन्देश जाएगा|

विधायक गुरप्रीत गोगी पहले से ही विवादों में

यहां पढ़ें पूरी खबर- पंजाब AAP विधायक की चर्चा तेज: चुनाव से पहले जिसे स्कूटर पर देखा वो अब बेशकीमती पोर्श कार में दिखा तो लोग पूछने लगे- यह कैसा आम आदमी