आज जारी होगा PSEB 10वीं का रिजल्ट, 2.84 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
- By Gaurav --
- Monday, 11 May, 2026
PSEB Class 10 Result 2026 to
Punjab School Education Board द्वारा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया जाएगा। बोर्ड के चेयरमैन Dr. Amarpal Singh दोपहर 12:30 बजे परिणामों का औपचारिक ऐलान करेंगे।
इसके तुरंत बाद रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट PSEB पर अपलोड कर दिया जाएगा, जहां विद्यार्थी अपने रोल नंबर या नाम के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।
गौरतलब है कि इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में लगभग 2.84 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 9549161161 भी जारी किया है, ताकि रिजल्ट देखने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर छात्र सहायता प्राप्त कर सकें।