PSEB 10th Result 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; लड़कियों का रहा दबदबा, फरीदकोट की हरलीन शर्मा स्टेट टॉपर

पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; लड़कियों का रहा दबदबा, फरीदकोट की हरलीन शर्मा स्टेट टॉपर, मेरिट लिस्ट में 272 स्टूडेंट्स

PSEB 10th Result 2026 Harleen Sharma State Topper From Faridkot

PSEB 10th Result 2026 Harleen Sharma State Topper From Faridkot

PSEB 10th Result 2026: पंजाब स्टेट एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने सोमवार (11 मई) को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। PSEB के चेयरमैन ने प्रेस वार्ता कर रिजल्ट की घोषणा की। इस बार पंजाब 10वीं के रिजल्ट में 94.52 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। वहीं एक बार फिर लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है। फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पंजाब भर में टॉप किया है। हरलीन शर्मा ने 650 में से 646 नंबर हासिल किए। यानि हरलीन 99.38% मार्क्स लाकर स्टेट टॉपर बनीं। हरलीन के बाद पंजाब भर में दूसरे नंबर पर रहने वाले रोपड़ के मनी महेश शर्मा हैं।

रोपड़ के मनी महेश शर्मा ने 650 में से 645 नंबर हासिल किए हैं। यानि 99.23% मार्क्स। इसी तरह होशियारपुर की रिया रानी को पंजाब भर में तीसरा स्थान मिला है। हालांकि रिया रानी और मनी महेश शर्मा के नंबर बराबर ही हैं। रिया रानी ने भी 650 में से 645 नंबर हासिल किए हैं। लेकिन बोर्ड की नीति के अनुसार, मनी महेश शर्मा की उम्र कम होने के चलते उसे दूसरा स्थान दिया गया है। इस तरह से पंजाब में टॉप-3 में रहे ये 3 स्टूडेंट्स शामिल हैं। जिनमें हरलीन शर्मा (Harleen Sharma Punjab Topper) का पहला स्थान है।

PSEB 10th Result 2026

लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 95.96%

पंजाब बोर्ड की तरफ से बताया गया कि इस साल 1,27,753 लड़कियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और 1,22,595 लड़कियां पास हुईं हैं। इस तरह से लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 95.96% रहा है। जबकि 10वीं की परीक्षा में 1,41,746 लड़कों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से 1,32,143 लड़के पास हुए हैं। इस तरह से लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 93.23% रहा है। यानि लड़कियों के सामने लड़के फिसड्डी रहे हैं और लड़कियों ने लड़कों से आगे रहते हुए फिर से बाजी मारी है।

मेरिट लिस्ट में आए 272 स्टूडेंट्स

PSEB के अनुसार, इस बार मेरिट लिस्ट में 272 स्टूडेंट्स ने जगह पाई हैं। जिसमें 52 लड़के और 220 लड़कियां शामिल हैं। मेरिट लिस्ट में जिन 5 जिलों के ज्यादा बच्चे शामिल हैं, उनमें लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर, संगरूर, जालंधर जैसे जिले हैं। वहीं पास पर्सेंटेज में जिन जिलों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है, उनमें अमृतसर, फिरोजपुर, पठानकोट, तरनतारन और गुरदासपुर जैसे जिले हैं।

वहीं PSEB की तरफ़ से बताया गया कि अर्बन एरिया की पास पर्सेंटेज 92.98% रही है। जबकि रुरल एरिया की पास पर्सेंटेज 95.35% रही है। इसी तरह सरकारी स्कूलों की पास पर्सेंटेज 94.45% रही है और गैर सरकारी स्कूलों की 95.97% रही है। वहीं 13,126 स्टूडेंट्स की सप्ली आई है और वह दोबारा परीक्षा देंगे। जबकि पंजाब 10वीं परीक्षा 2026 में 1,593 छात्र सफल यानि पास नहीं हो पाये हैं।

PSEB 10th Result 2026 Harleen Sharma State Topper From Faridkot