लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पीजीआई क्षेत्र में सनसनी

लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पीजीआई क्षेत्र में सनसनी

Property Dealer Shot Dead in Broad Daylight in Lucknow

Property Dealer Shot Dead in Broad Daylight in Lucknow

 Property Dealer Shot Dead in Broad Daylight in Lucknow, प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करने वाले 43 वर्षीय व्यक्ति की 2 अज्ञात हमलावरों ने पीजीआई थाने के पास बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना अपराह्न करीब 1 बजे हुई जिसकी सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल संदीप सिंह को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज, कातिलों को दबोचने के लिए 4 टीमें गठित
पुलिस ने बताया कि पीड़ित जौनपुर जिले के शिकारा क्षेत्र में तकारी गांव का निवासी था और वर्तमान में यहां वृंदावन योजना क्षेत्र में रह रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने सिंह पर गोली चलाई और फरार हो गए। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और साक्ष्य जुटा रही हैं। पीड़ित की पत्नी प्रीति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

ऑफिस जा रहा था संदीप, रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने किया हमला
पुलिस के मुताबिक, सिंह प्रॉपर्टी डीलर था और उसने कल्ली पश्चिम इलाके में यादव मार्केट में अपना कार्यालय खोल रखा था। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने कार्यालय जा रहा था।