हिमाचल शिक्षा विभाग में पदोन्नति की बहार: 56 शिक्षक बने प्रधानाचार्य, स्वास्थ्य मंत्री की बेटी को मिली प्रोमोशन

हिमाचल शिक्षा विभाग में पदोन्नति की बहार: 56 शिक्षक बने प्रधानाचार्य, स्वास्थ्य मंत्री की बेटी को मिली प्रोमोशन

Promotions pour in in Himachal Education Department

Promotions pour in in Himachal Education Department

शिमला। Promotions pour in in Himachal Education Department: हिमाचल सरकार ने स्वस्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी गीतांजलि कश्यप को पहले सेवाविस्तार दिया और अब उन्हें पदोन्नति देकर प्रधानाचार्य बनाया है। वह डाईट सोलन में कार्यरत हैं। हाल ही में उन्हें सेवाविस्तार दिया गया था। राज्य सरकार ने स्कूलों में कार्यरत 56 प्रवक्ता और मुख्य अध्यापकों को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाया है।

विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की अनुशंसा के आधार पर सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने इस संबंध में पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। पदोन्नति के बाद भी ये शिक्षक उन्हीं स्कूलों में कार्यरत रहेंगे, क्योंकि स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। 31 मार्च तक विभाग में तबादलों पर भी प्रतिबंध है, इसलिए नई नियुक्ति के आदेश विभाग अलग से जारी करेगा