बहादराबाद: राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी के प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित

बहादराबाद: राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी के प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित

Principal and Junior Assistant of Rashtriya Inter College

Principal and Junior Assistant of Rashtriya Inter College

बहादराबाद। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी के प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक को शुल्क से जुड़े दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर करने और शुल्क की धनराशि के गबन के आरोप में निलंबित किया गया है। यह निर्णय विद्यालय की प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से लिया है।

शुल्क दस्तावेज पर फर्जी हस्ताक्षर और गबन के आरोप

प्रधानाचार्य सतपाल सिंह और कनिष्ठ सहायक अमन सैनी पर शुल्क संबंधित दस्तावेजों में गड़बड़ी और गबन के आरोप लगे हैं।इस कारण उन्हें निलंबित किया गया है। विद्यालय प्रबंध समिति ने मामले की विभागीय जांच कराने की संस्तुति भी की गई है।

प्रवक्ता आशा चौहान को सौंप दिया गया कार्यभार

निलंबन के बाद प्रधानाचार्य का कार्यभार रसायन विज्ञान की प्रवक्ता आशा चौहान को सौंप दिया गया है। वहीं कनिष्ठ सहायक को विद्यालय की कक्ष संख्या चार से संबद्ध कर दिया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। निलंबन अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

विद्यालय में मचा हड़कंप

प्रबंध समिति की इस कार्रवाई से विद्यालय में हड़कंप मचा है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय लंबदार ने पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा और अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भी विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।