प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, बने सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख
Prime Minister Narendra Modi Creates History
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया बधाई संदेश
गुजरात सीएम और पीएम के रूप में 8,931 दिन पूरे
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा
लखनऊ। Prime Minister Narendra Modi Creates History, देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से ही लगातार नये कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 22 मार्च, 2026 को देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता का नया रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक्स पर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख बनने की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री सर्वाधिक समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बने। उन्होंने ‘'विकसित भारत' के निर्माण को समर्पित जनविश्वास जीता है। ऐतिहासिक कीर्तिमान आपके प्रति अटूट जनविश्वास है और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना में आगे देश बढ़ रहा है। प्रभु श्री राम से देश की निरंतर प्रगति की कामना।
पीएम मोदी
- गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री।
- मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे अनुभव वाले प्रधानमंत्री।
- स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री।
- लगातार तीन लोकसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) के विजेता।
प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 8,931 दिन पूरे किए। पवन कुमार चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने अब सरकार के प्रमुख के तौर पर सार्वजनिक पद पर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल और अब प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल शामिल है। यह एक दुर्लभ और असाधारण उपलब्धि है, जो दशकों की निरंतर जनसेवा और नेतृत्व को दर्शाती है।