देहरादून: दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा
Prime Minister Modi's Visit to Uttarakhand
देहरादून। Prime Minister Modi's Visit to Uttarakhand, उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके भाजपा के चुनावी ब्रांड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब मंगलवार को हैटट्रिक के चुनावी उद्घोष करेंगे।
दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर के लोकार्पण के मौके पर मोदी विकास व पर्यावरण संतुलन के साथ के आर्थिकी व रोजगार के अपने संकल्प को और विस्तार देते हुए प्रदेश सरकार और संगठन के लिए आगे का चुनावी एजेंडा तय कर सकते हैं। साथ में प्रतीकों की राजनीति के सिद्धहस्त मोदी मां डाटकाली मंदिर में शक्ति पूजा कर बंगाल के मतदाताओं को भी साधते नजर आ सकते हैं।
भाजपा के चुनावी ब्रांड पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के चुनावी ब्रांड हैं। उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी ब्रांड मोदी ही विपक्षी दलों के लिए बड़ी चुनौती बनने जा रहा है। वर्ष 2014 में केंद्रीय राजनीति में उनका उभार होने के बाद भाजपा अब तक हुए लोकसभा के तीन और विधानसभा के दो चुनाव जीत चुकी है।
हालत यह है कि नगर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव में भी भाजपा के लिए मोदी का चेहरा ही तारणहार बना हुआ है। अब तक जनता से मिले इस अपार स्नेह के पीछे उत्तराखंड से उनके गहरे लगाव को भी माना जाता है। राज्य के प्रति उनके प्रेम का अंदाजा इससे लग सकता है कि वर्ष 2014 के बाद से मंगलवार को उनका यह 28वां दौरा होगा।
पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण से विपक्ष को जवाब
पिछले 10 से अधिक वर्षों में हुए विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में राज्य को पिछड़ेपन से उबारने के भावनात्मक मुद्दे पर आमजन से नाता जोड़ने में उन्हें सफलता मिली। पर्यावरण को लेकर राज्य की विशिष्ट स्थिति को देखते हुए उन्होंने विकास के साथ पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण का नया संकल्प को भी जोड़ा है।
इस मध्य हिमालयी राज्य के संवेदनशील पर्यावरण को लेकर केंद्र व प्रदेश की सरकारों के विकास के एजेंडे को निशाने पर ले रहे विपक्षी दलों को डबल इंजन ने दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर में 12 किमी के एलिवेटेड रोड के रूप में, अपने तरीके से जवाब दिया है।
मोदी की धामी के साथ मजबूत कैमिस्ट्री
प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनावी शंखनाद में इसका जिक्र का विपक्ष को मतदाताओं के कठघरे में खड़ा करने की कोशिश से शायद ही चूकें। यद्यपि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंडड में बीते माह धामी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों के साथ चुनावी बिगुल फूंक चुके हैं।
इस कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी भाजपा की तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मजबूत कैमिस्ट्री एक बार फिर देखने को मिलेगी। धामी के पहले और अब के कार्यकाल की कुल पांच वर्ष की अवधि में प्रधानमंत्री 17 बार उत्तराखंड आ चुके हैं। धामी के कार्यकाल में मंगलवार को उनका यह 18वां दौरा होगा।