राष्ट्रपति का अयोध्या आगमन: रामलला के दरबार में हाजिरी और 'सप्तर्षि' मंदिरों का दर्शन

राष्ट्रपति का अयोध्या आगमन: रामलला के दरबार में हाजिरी और 'सप्तर्षि' मंदिरों का दर्शन

President  Arrival in Ayodhya

President's Arrival in Ayodhya

अयोध्या। President's Arrival in Ayodhya, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लगभग डेढ़ वर्ष के अंतराल पर गुरुवार को फिर अयोध्या आ रही हैं। वह रामलला का दर्शन-पूजन व आरती कर मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीरामयंत्र व रामनाम मंदिर की स्थापना करेंगी और राम परिवार की मध्याह्न आरती में सम्मिलित होंगी। 

तत्पश्चात परकोटे (चहारदीवारी) में निर्मित मां अन्नपूर्णा व मां दुर्गा मंदिर में दर्शन करेंगी और नवसंवत्सर समारोह में शामिल होंगी। इसी समारोह में वह मंदिर निर्माण के विशिष्ट शिल्पियों (कर्मयोगी) को सम्मानित कर सकती हैं और उपस्थित रामभक्तों को संबोधित करेंगी। वह रामजन्मभूमि पर निर्मित सप्तर्षि मंदिरों में भी दर्शन करेंगी। 

विशेष विमान से पहुंचेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति गुरुवार प्रात: 10:15 बजे विशेष विमान से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगी। यहां से वह 15 किलोमीटर दूर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में सड़क मार्ग से होते हुए सुबह 10:40 बजे पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से मंदिर तक भव्य अभिनंदन के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। 

शहर के 20 प्रमुख स्थानों पर सांस्कृतिक मंच बनाए गए हैं। इन पर ढाई सौ कलाकार अवधी परंपरा के लोकनृत्य, भजन व रामायण आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। श्रीरामयंत्र की स्थापना कर राष्ट्रपति अपराह्न 12:30 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित

जन्मभूमि परिसर में परकोटे के बाहर उत्तरी दिशा में नवसंवत्सर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि राष्ट्रपति को सम्मानित करेंगे। 

इसके बाद आध्यात्मिक गुरु मां अमृतानंदमयी ‘अम्माजी’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। तत्पश्चात अपराह्न 01:05 बजे राष्ट्रपति अपना संबोधन देंगी। आयोजन की समाप्ति के बाद वह भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगी और लगभग ढाई बजे कार से परिसर में ही स्थित सप्तर्षि मंदिरों में दर्शन करने जाएंगी। 

अयोध्या में राष्ट्रपति का कार्यक्रम लगभग चार घंटे का

माता शबरी व महर्षि वाल्मीकि मंदिर का दर्शन कर वह सामाजिक समरसता का संदेश देंगी। राष्ट्रपति दोपहर 02:40 बजे सड़क मार्ग से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 03:05 बजे विशेष विमान से आगरा प्रस्थान कर जाएंगी। अयोध्या में राष्ट्रपति का कार्यक्रम लगभग चार घंटे का होगा।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दूसरी बार रामनगरी आ रहीं हैं। जहां नो रामलला का दर्शन-पूजन व आरती कर कर्मयोगियों को सम्मानित करेंगी। एयरपोर्ट से जन्मभूमि तक राष्ट्रपति के अभिनंदन के लिए भगवा रंग के झंडे से पटी रामनगरी, बनाए गए 20 सांस्कृतिक मंच