President Droupadi Murmu Visits Haryana: To Review Rafale Technology at Ambala Airforce Station

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा दौरे पर: अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन में राफेल तकनीक का लेंगी जायजा, सुरक्षा के मद्देनजर एरिया नो-ड्रोन जोन घोषित

President Droupadi Murmu Visits Haryana: To Review Rafale Technology at Ambala Airforce Station

President Droupadi Murmu Visits Haryana: To Review Rafale Technology at Ambala Airforce Station

President Droupadi Murmu Visits Haryana : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह अम्बाला के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगीं। वह एयरफोर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक वह एयरफोर्स स्टेशन में राफेल की तकनीक से जुड़ी जानकारियां ले सकती हैं। संभावना है कि वह राफेल से अम्बाला का चक्कर भी लगा सकती हैं।

राष्ट्रपति दिल्ली से सुबह अपने विशेष विमान से अम्बाला के लिए उड़ान भरेंगी। एक घंटे में उनका विमान अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन में पहुंच जाएगा। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इस दौरान वह अधिकारियों को संबोधित करेंगी। करीब साढ़े 12 बजे यह कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। इस कार्यक्रम में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी शिरकत कर सकते हैं।

जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के आयोजन और प्रोटोकॉल के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों और अन्य की जिम्मेदारी तय की गई है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रपति दिल्ली से हवाई मार्ग के माध्यम से एयरफोर्स स्टेशन अम्बाला छावनी पहुंचेगी। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यापक व्यवस्था होंगी। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रोटोकॉल के तहत डयूटी लगाई गई है। उनको प्रशासन की ओर से अस्थायी तौर पर आई कार्ड भी जारी किए गए हैं।

वहीं, राष्ट्रपति के आगमन से एक दिन पहले सभी जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों ने एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंच कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों की रिहर्सल की और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं कैंट में कैपिटल चौक से वायु सेना स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क को एक तरफ से बेरिकेडिंग लगाकर बंद रखा गया है।