आगरा में यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी: 14 और 15 मार्च को होगा आयोजन
Preparation for UP Police Sub-Inspector Recruitment Exam in Agra
आगरा। Preparation for UP Police Sub-Inspector Recruitment Exam in Agra: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उप निरीक्षक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा शहर में 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे।
सूरसदन में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए हुई बैठक
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को लेकर मंगलवार शाम सूरसदन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने की। बैठक में सभी 28 केंद्र व्यवस्थापकों, 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 15 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 20 आरक्षित स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त ने अध्यक्षता करते हुए मजिस्ट्रेट को दिए सख्त निर्देश
अधिकारियों को बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया और परीक्षा में पूरी पारदर्शिता तथा निष्पक्षता बरतने के आदेश दिए गए। किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों या गड़बड़ी पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाएगी। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नोडल पुलिस अधिकारी हिमांशु गौरव, नोडल प्रशासन अधिकारी यमुनाधर चौहान मौजूद रहे।