प्रतापगढ़: इंसाफ और नाराजगी के लिए 'शोले' स्टाइल प्रदर्शन; दो अलग-अलग मामलों में टॉवर पर चढ़ी युवतियां

प्रतापगढ़: इंसाफ और नाराजगी के लिए 'शोले' स्टाइल प्रदर्शन; दो अलग-अलग मामलों में टॉवर पर चढ़ी युवतियां

Pratapgarh: Sholay-Style Protest for Justice and Grievances

Pratapgarh: 'Sholay'-Style Protest for Justice and Grievances

बोली- विपक्षी अक्सर करते हैं परेशान, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

लीलापुर थाने के देवली गांव का मामला, थाने में पुलिस ने की पूछताछ

Pratapgarh: 'Sholay'-Style Protest for Justice and Grievances, जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार को एक युवती टॉवर पर चढ़ गई। इस दौरान उसने भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों पर आए दिन परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की भी बात कही। 

पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से युवती की बात सुनी

प्रकरण लीलापुर थाने के देवली गांव का है। गांव की दामिनी पुत्री कालूराम वर्मा मंगलवार को गांव स्थित टॉवर पर चढ़ गई। उसे टॉवर पर चढ़ा देख स्वजन व ग्रामीण परेशान हो उठे। सूचना पर पुलिस पहुंची और मोबाइल लेकर टॉवर पर चढ़ी युवती से बातचीत की। घंटों मशक्कत और आश्ववासन के बाद पुलिस उसे नीचे उतारने में कामयाब हुई।

थाने में युवती से पूछताछ

इसके बाद युवती को पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ की। पीड़ित युवती ने बताया कि उसका करीब तीन वर्ष से विपक्षी से जमीन का विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है इसे लेकर विपक्षी आए दिन युवती व उसके स्वजन को परेशान करते रहते हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस मामले को अनसुना करती रही। इस कारण उसे ऐसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

क्या कहते हैं लीलापुर थाना प्रभारी?

इस प्रकरण के संबंध में लीलापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच-पड़ताल के बाद दोषी के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमी से नाराज युवती टावर पर चढ़ी, खलबली

दीवानगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्रेमी से कहासुनी होने से नाराज युवती मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। किसी तरह लगभग डेढ़ घंटे बाद उसे उतारने में सफलता मिल सकी। मामला मंगलवार का है। पट्टी के एक गांव के युवक का प्रेम प्रसंग काफी समय से क्षेत्र के ही निवासी युवती से चल रहा है। दोनों के बीच विवाद हुआ तो यही हंगामे का कारण बन गया।

पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

मंगलवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे युवती मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। यह देख लोग अनहोनी हो लेकर परेशान हो गए। वह अपनी बात वहीं से जोर-जोर से चीखकर कहने लगी। नीचे उतरने से बार-बार इंकार करती रही। मौके पर भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस ने समझा-बुझाकर उतारा तो राहत की सांस ली गई।