प्रदीप छाबड़ा ने चंडीगढ़ में भी एंटी करेप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करने पर प्रशासक का किया धन्यवाद, डेढ़ माह पहले की थी मांग
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

प्रदीप छाबड़ा ने चंडीगढ़ में भी एंटी करेप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करने पर प्रशासक का किया धन्यवाद, डेढ़ माह पहले की थी मांग

Anti-Corruption Helpline Number

Anti-Corruption Helpline Number

लोगों से की अपील- शहर को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए अब खुलकर आएं आगे, बेझिझक होकर करें शिकायत

चंडीगढ़। Anti-Corruption Helpline Number: आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी प्रशासन द्वारा एंटी करेप्शन हेल्पलाइन नंबर(anti corruption helpline number) जारी किए जाने पर आज चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल(Administrator of Chandigarh and Governor of Punjab) बनवारीलाल पुरोहित का धन्यवाद व्यक्त किया। छाबड़ा ने चंडीगढ़ के लोगों से अपील की है कि वह अब भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर सामने आएं तथा भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के चेहरे उजागर करने के लिए एंटी करेप्शन हेल्पलाइन नंबर पर बेझिझक होकर शिकायत करें, ताकि चंडीगढ़ में भी सरकारी मशीनरी की भ्रष्ट कार्यप्रणाली पर नकेल डाली जाए सके तथा चंडीगढ़ में भी भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके। 

बता दें कि पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने 29 सितम्बर 2022 को चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को लिखकर चंडीगढ़ प्रशासन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए इस पर गहरी चिंता व्यक्त की थी। साथ ही यहां भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल डालने के लिए चंडीगढ़ में भी पंजाब व दिल्ली की तरह एंटी करेप्शन हैल्पलाइन नंबर जारी किए जाने की मांग की थी। छाबड़ा ने कहा था कि इसके अलावा चंडीगढ़ में विजीलैंस विभाग को भी भ्रष्टाचार के अधिकतम मामलों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है तो यह विभाग भी अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकता है। छाबड़ा ने यह भी कहा था कि हालांकि चंडीगढ़ के प्रशासक ने यहां भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ समय-समय पर सख्त जांच सुनिश्चित की है लेकिन लेकिन पंजाब व दिल्ली में हुई कार्रवाई को देखते हुए एंटी करेप्शन हेल्पलाइन तथा विजीलैंस विभाग की और ज्यादा सक्रियता से चंडीगढ़ में भ्रष्टाचार के मामले में बेहतर परिणाम सुनिश्चित होंगे। इसके बाद चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के निर्देश पर प्रशासन ने मंगलवार को एंटी करेप्शन हेल्पलाइन नंबर 8360817378 जारी किया है। इस नंबर पर लोग व्हाट्सएप करके भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं। इसके अलावा प्रशासन ने ईमेल आईडी भी जारी की है। साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए चंडीगढ़ में विजीलैंस विभाग को भी अब ज्यादा सक्रिय किया है। पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने इस पर संतोष जाहिर करते हुए प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित व प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। प्रदीप छाबड़ा ने कहा है कि प्रशासन का यह कदम चंडीगढ़ प्रशासन में भी भ्रष्टाचार पर नियंत्रण रखने और चंडीगढ़ को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में बेहद कारगर होगा।   

छाबड़ा ने एक बयान में कहा कि चंडीगढ़ में इन दिनों भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर फैला हुआ है। एक समय चंडीगढ़ का प्रशासन अत्यधिक कुशल प्रशासन के रूप में जाना जाता था लेकिन अब चंडीगढ़ अकल्पनीय स्तर पर भ्रष्टाचार से त्रस्त है। ऐसा लगता है कि जैसे अफसरों में भष्टाचार का सरताज बनने की होड़ लगी है। छाबड़ा ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सकारात्मक कार्रवाई की। इसके तहत एंटी करेप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया, जिस पर भ्रष्टाचार की बढ़ती बीमारी से त्रस्त लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर रिपोर्ट कर रहे हैं। यह हेल्पलाइन बेहद प्रभावशाली परिणाम दे रही है। इससे न केवल प्रशासन भ्रष्टाचार पर नकेल डली है, बल्कि लोगों को भी बड़ी राहत मिल रही है। छाबड़ा ने चंडीगढ़ के लोगों से अपील की है कि अब वह भी एंटी करेप्शन हेल्पलाइन नंबर की सहायता लेकर चंडीगढ़ में भ्रष्ट अफसरों की कार्यप्रणाली पर नकेल डालें।

यह पढ़ें:

यह पढ़ें: