Power Supply to Remain

हमीरपुर में 16 और 17 मई को कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद, मरम्मत कार्य के चलते कटौती

undefined

Power Supply to Remain

Himachal Pradesh के हमीरपुर जिले में बिजली लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की काट-छांट के चलते 16 और 17 मई को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

विद्युत उपमंडल धनेटा के अंतर्गत 16 मई को आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते ग्राम पंचायत धनेटा, ग्वालपत्थर, हथोल, बदारन, झलाण, बसारल और कमलाह के सभी गांवों तथा संबंधित पेयजल योजनाओं की बिजली सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। सहायक अधिशाषी अभियंता किशोरी लाल ने बताया कि यदि मौसम खराब रहा तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

इसके अलावा विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के तहत औद्योगिक क्षेत्र के 11 केवी फीडर की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के चलते 17 मई को बरोह, औद्योगिक क्षेत्र, बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू, मोहीं, चोपड़ा कॉलोनी, कथाल, जमली और आसपास के इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और भविष्य में तकनीकी समस्याओं से बचाव के लिए यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।