स्मार्ट मीटर विवाद: रिचार्ज के बाद भी 2900 घरों में बिजली गुल; परिषद ने की मुआवजे की मांग
Power Outage in 2,900 Homes Even After Recharge
लखनऊ। Power Outage in 2,900 Homes Even After Recharge, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर से प्रभावित उपभोक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की है।
परिषद के अनुसार 14 मार्च को निगेटिव बैलेंस होने पर बड़ी संख्या में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की बिजली काट दी गई। रिचार्ज के बावजूद 2909 उपभोक्ताओं की बिजली रविवार शाम तक नहीं जुड़ी।
बिजली उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश में शनिवार की शाम तक 1,13,862 उपभोक्ताओं की बिजली निगेटिव बैलेंस के कारण कट गई थी।
रिचार्ज करने के बावजूद नहीं मिल सकती बिजली
इनमें से 28,382 उपभोक्ताओं ने करीब 16.70 करोड़ रुपये का रिचार्ज किया, लेकिन इसके बावजूद 2,909 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति रविवार की शाम तक बहाल नहीं हो सकी।
परिषद ने कहा कि उपभोक्ता सेवा मानक विनियम 2019 के तहत रिचार्ज के दो घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल न होने पर 50 रुपये प्रतिदिन मुआवजे का प्रविधान है। यही वजह है कि प्रभावित उपभोक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की गई है।