लखनऊ के कई इलाकों में आज रहेगा बिजली संकट, रखरखाव कार्य के कारण सप्लाई प्रभावित
Power Crisis Expected in Several Areas of Lucknow Today
लखनऊ। Power Crisis Expected in Several Areas of Lucknow Today; बिजली से जुड़ा कार्य होने के कारण गोमती नगर के ग्वारी कलवर्ट बिजली उपकेंंद्र में दस एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया जाएगा। इसके कारण 13 मार्च को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे के बीच बिजली संकट रहेगा। यह बिजली संकट विराम खंड एक से पांच तक रहेगा।
विकास खंड एक से पांच तक, ग्वारी गांव, पत्रकार मार्केट इनमें आरोही प्लाजा, सहारा प्लाजा, लक्ष्मी वरदान, आनंद प्लाजा, आरजी काप्लेक्स, जीवन प्लाजा सहित आसपास क्षेत्र में बिजली संकट रहेगा।
डालीबाग बिजली उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र में बिजली से जुड़ा कार्य शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इस दौरान विधायक निवास छह, जिला जज के आमने-सामने डालीबाग और आसपास बिजली संकट रहेगा।
शकुंतला बिजली उपकेंद्र से संबंधित आवास विकास, शकुंतला मिश्रा स्टेडियम, पारा, मायापुरम और जाहिदनगर बिजली 13 मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नहीं रहेगी।
पुरनिया बिजली उपकेेंद्र से संबंधित सेक्टर के, पुरनिया गांव की बिजली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली से जुड़ा कार्य होने के कारण आज प्रभावित रहेगी। मलिहाबाद ओल्ड की बिजली शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली से जुड़ा कार्य होने के कारण प्रभावित रहेगी।