Polling Staff Training Held

हमीरपुर में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष चुनाव के लिए दिए जरूरी दिशा-निर्देश

pp

Polling Staff Training Held

पंचायतीराज संस्थाओं की मतदान प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सोमवार को हमीरपुर के बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सभागार में प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपमंडल हमीरपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह और अन्य मास्टर ट्रेनर अधिकारियों ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, मतदान प्रक्रिया और चुनाव संबंधी नियमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

एसडीएम संजीत सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और विवादरहित तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए सभी अधिकारियों को नियमों और प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया को गंभीरता से समझने और किसी भी शंका की स्थिति में तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की।

इस अवसर पर तहसीलदार नरेश पटियाल, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पीठासीन और मतदान अधिकारियों ने भाग लिया।